Hindi News

indianarrative

एक्टर जैकी भगनानी समेत 9 हाई प्रोफाइल लोगों पर रेप का आरोप, मॉडल ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई FIR

photo courtesy Google

बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी समेत मुंबई में 9 हाई प्रोफाइल लोगों के खिलाफ रेप और मोलेस्टेशन का मामला दर्ज किया गया है। मुंबई की एक मॉडल ने एक्टर जैकी भगनानी समेत कई लोगों पर छेड़छाड़ और रेप का आरोप लगाया है। इसमें फोटोग्राफर कॉलस्टन ज्यूलियन का भी नाम शामिल है। मॉडल ने इन सबके खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। मामले को लेकर बांद्रा पुलिस ने बताया कि मॉडल ने एक्टर जैकी भगनानी के साथ ही 9 और लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगाए है।

मॉडल का आरोप है कि फोटोग्राफर कोलस्टन ज्युलियन ने मॉडलिंग में बड़ा चांस दिलाने के नाम पर साल 2014 से 2018 के बीच पर उसके साथ रेप किया। फोटोग्राफर के अलावा क्वान एंटरटेनमेंट के फाउंडर अनिरबान ब्लाह, एक्टर जैकी भगनानी, निखिल कामत, शील गुप्ता, अजित ठाकुर, गुरुज्योत सिंग, कृष्णकुमार, विष्णु वर्धान इंदुरी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सभी के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है।

 

 

जैकी भगनानी को लेकर मॉडल का आरोप है कि एक्टर जैकी भगनानी ने उसके साथ बांद्रा में, निखिल कामत ने सांताक्रुज के एक फाइव स्टार होटल में, शील गुप्ता नाम के शख्स ने साल 2015 में अंधेरी की एक इमारत में उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही मॉडल का आरोप है कि अजित ठाकुर ने साल 2018 में उसके साथ विलेपार्ले की एक बिल्डिंग में रेप किया था। मॉडल की शिकायत के बाद सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 378 (एन), 354 और 34 के तहत केस दर्ज किया है।