Hindi News

indianarrative

बोल्डनेस के नाम पर हदें पार कर रही निया शर्मा, बिकिनी में दिए ऐसे पोज की आ जाए शर्म

photo courtesy Nia Sharma Instagram

छोटे पर्दे की ग्लैमरस एक्ट्रेस में निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी फैन फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है। वो अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो बिकिनी अवतार में नजर आ रही है और समुंद्री बीच पर काफी एन्जॉय कर रही है। इन फोटोज को निया ने अपने इस्टांग्राम पर शेयर किया है। ये फोटो ब्लैक एंड वाइट अंजाज में है। इस फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे है।

आपको बता दें कि निया की ये तस्वीरें फिलहाल की नहीं है बल्कि उस वक्त ही है जब वो अपने शो की शूटिंग गोवा में कर रही थी। फोटो में उनका बोल्ड अंदाज साफ तौर पर देखा जा सकता है। निया शर्मा अपने वेब शो 'जमाई राजा 2.0' को लेकर चर्चा में छाई हुई है। इसमें उन्होंने रवि दुबे के साथ जमकर किसिंग और बोल्ड सीन दिए थे। रवि दुबे ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अपने 15 साल के करियर में उन्होंने कभी भी को-स्टार को किस नहीं किया है। करियर की बात करें तो निया शर्मा ने टीवी शो 'काली- एक अग्निपरीक्षा' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

निया ने अब तक जमाई राजा, नागिन-3 से खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया में विनर बनने का शानदार सफर तय किया है। एक्ट्रेस को टीवी शो 'एक हजोरों में मेरी बहना है' से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। शो में उन्होंने मान्वी का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं वो दो बार एशिया की सबसे सेक्सी वुमेन के टॉप 3 में जगह मिल चुकी है। इससे पहले भी निया ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो सड़कों पर स्ट्रीट डांस करती नजर आ रही थी। ये वीडियो मुंबई का है जिसमें निया कार के आगे अपनी दोस्‍त के साथ डांस कर रही है।