Hindi News

indianarrative

भोजपुरी इंडस्ट्री में कोरोना का दूसरा वार, आम्रपाली दुबे के बाद अब एक्टर निरहुआ को बनाया अगला शिकार

photo courtesy Nirahua Amrapali Dubey

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभी कोरोना का आंतक खत्म भी नहीं हुआ है कि कोरोना ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कदम रख लिया है। आम्रपाली दुबे के बाद कोरोना ने अब भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को अपना अगला निशाना बनाया है। निरहुआ भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। उनके दो स्टाफ मेंबर्स को भी कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया है। इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक पदम सिंह ने दी। पदम सिंह ने फिल्म की शूटिंग को रोक दिया है। साथ की टीम को क्वारंटीन में रहने की सलाह भी दी है। 
 
आपको बता दें कि निरहुआ अपनी आने वाली फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' की शूटिंग को लेकर काफी बिजी चल रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग बांदा में हो रही थी। शूटिंग के दौरान हुई मस्ती की वीडियो निरहुआ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। इस बीच निरहुआ ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया। आप देख सकते है कि वीडियो में शादी जैसा माहौल नजर आ रहा था। कई महिलाएं निरहुआ के अगल-बगल में बैठी है। ये एक फिल्म का सीन था। लेकिन कोरोना काल में ये फिल्म का सीन ही मुसीबत बन गया। 

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

 
वीडियो में निरहुआ ढोलक बजाते हुए दिखाई दे रहे है, तो महिलाएं तालियां बजाती हुई नजर आ रही है। वहीं कुछ महिलाएं निरहुआ की ढोलक की थाप पर डांस करती भी दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के स्टार कहे जाते है। उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में की, जिसमें निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ रिक्शावाला 2, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, जय वीरू, सिपाही और निरहुआ चलल लंदन जैसी फिल्में शामिल है। निरहुआ एक्टिंग के अलावा सिंगिंग, प्रोडक्शन और राजनीतिक गलियारों के भी धुरंधर है।