Hindi News

indianarrative

Nora Fatehi Dance: नोरा फतेही का अब तक का बोल्ड अवतार, देखकर आप भी बोलेंगे वाह

Nora Fatehi Bold Dance

बॉलीवुड की अदाकार नोरा फतेही अपनी डांस की वजह से लोगों के दिल में जगह बनाई है। फिल्म हो या सोशल मीडिया या फिर कोई इवेंट नोरा जहां भी जाती हैं अपने डांस का जलवा दिखा ही देती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पहले तो ठीक लगती हैं लेकिन बाद में वो इतना बोल्ड हो जाएंगी वो कोई सोच नहीं सकता।

 

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा ने हाल ही में 'बस इट डाउन' नाम से एक वीडियो पोस्ट किया जो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस खूबसूरती और सेंसुअलिटी से नोरा ने 'बस इट चैलेंज' को निभाया हैं, उनके करोड़ो फैन्स इस वीडियो पर अपना दिल बार बैठे हैं। महज एक ही दिन में नोरा (Nora Fatehi) के इस रील को 11 मिलियन्स से भी ज्यादा बार देखा गया है।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा ने अपने सोशल मीडिया साईट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वीडियो में पहले नोरा बाथरोब पहनकर डांस करती हुई नजर आती हैं फिर अचानक से कातिलाना ड्रेस में उनका ग्लैमरस अवतार दिखाई देता है।

नोरा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस लुक को दर्शक खुब पसंद कर रहे हैं। साथ ही वो अपने डांस मूव्स की वजह से भी दर्शकों की वाहवाही लूट रही हैं। वैसे इस वीडियो को उन्होंने फिल्मफेयर के प्रमोशन के लिए पोस्ट किया है। आने वाले 11 अप्रैल को नोरा फिल्मफेयर में परफॉर्म करने वाली हैं और इसी परफॉर्मेंस के लिए नोरा ने यह ड्रेस पहनी हुई है।