Hindi News

indianarrative

बेली डांस की मलिका नोरा फतेही का बर्थडे सेलीब्रेशन, मात्र 5 हजार रुपये लेकर आई थीं भारत

नोरा फतेही। फाइल फोटो

बेली डांस की सुपरस्टार नोरा फतेही अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं (Nora Fatehi celebrating Birthday)। नोरा का जन्म 6 फरवरी को कनाडा में हुआ था। जन्मदिन के खास मौके पर फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। अपने डांस के दम पर नोरा ने अपने लिए एक बड़ा मुकाम बना लिया है। नोरा का हर गाना अब सुपरहिट साबित होता है। 

2014 में फिल्म 'रोर' से नोरा फतेही ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। बिग बॉस के सीजन 9 में नजर आईं। इस शो के बाद नोरा को फेम मिला। बिग बॉस के बाद नोरा ने 2016 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी अपना दम दिखाया। बता दें कि नोरा सिर्फ एक शानदार डांसर ही नहीं हैं बल्कि मार्शल आर्ट्स में भी ट्रेंड हैं।

जब नोरा फतेही कनाडा से भारत आई थीं तो उनके पास सिर्फ 5000 रुपये थे। नोरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि गुजारा करने के लिए उन्होंने कॉफी शॉप तक में काम किया। वहीं नोरा ने बतौर टेलीकॉलर लॉटरी की टिकट भी बेचीं थीं। हालांकि नोरा ने करीब 6 महीने तक ही सिर्फ वो जॉब की थी।

नोरा फतेही को इंग्लिश, हिंदी के साथ ही साथ अरबी बोलनी भी आती है। नोरा फतेही, बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की डांस टीचर भी रह चुकी हैं। 2015 में नोरा फतेही ने इससे जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया था।