Hindi News

indianarrative

Pankaj Tripathi को मिला डाइवर्सिटी इन सिनेमा पुरस्कार, बोले- ‘कभी नहीं सोचा था कि मेरे काम को दुनिया भर में पहचान मिलेगी’

COURTESY- GOOGLE

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के लाखों फैंस हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम से बॉलीवुड में अपनी अलग ही जगह बनाई है। उन्होंने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। इस कड़ी में पंकज त्रिपाठी को डाइवर्सिटी इन सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पंकज को मिला ये पुरस्कार उन कलाकारों के लिए है जिन्होंने अपने किरदारों से पक्की छाप छोड़ी है। अवॉर्ड मिलने की खुशी में पंकज त्रिपाठी ने कहा कि मेरा इरादा अपनी क्षमताओं के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का है, और मैं बहुत आभारी हूं कि मेरे प्रदर्शन को दर्शकों द्वारा सराहा गया।

बात करें अगर पंकज त्रिपाठी के जीवन की तो उनका जन्म गोपालगंज बिहार में हुआ। पकंज के माता-पिता किसान हैं।  पकंज  शुरूआती पढ़ाई पटना से की है।  उन्होंने कॉलेज के दिनों से पटना के थिएटर में एक्टिंग करना प्रारंभ कर दिया था।  उसके बाद उन्होंने अभिनय का प्रशिक्षण लेने के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया।  पकंज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला स्टारर फिल्म रन से की थी।

 उन्होंने इस फिल्म में चोर की भूमिका अदा की थी।  इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका भी अदा की।  आज के समय पंकज त्रिपाठी का नाम बेहतरीन बॉलीवुड अभिनेताओं में गिना जाता है। पंकज की आने वाली फिल्म शकीला है जो 25 दिसंबर 2020 को रिलीज़ हो रही है। साल 2004 से 2010 तक, पंकज ने टीवी पर छोटी- मोटी भूमिकाएं की बाद में टाटा टी का एक विज्ञापन किया जो काफी पॉपुलर हुआ था। पहली बार पंकज त्रिपाठी को अभिषेक बच्चन और विजय राज की फिल्म रन में काम करने का मौका मिला था। यहीं से इनके असली करियर की शुरुआत हुई थी।