Hindi News

indianarrative

Pearl V Puri को रेप और हैरेसमेंट केस में मिली बेल, 11 दिन की पुलिस कस्टडी के बाद आज जाएंगे घर

photo courtesy google

टीवी के पॉप्युलर एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को रेप और हैरेसमेंट केस में  जमानत मिल गई है। पर्ल वी पुरी के खिलाफ वसई विरार पुलिस स्टेशन में पोस्को के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें 4 जून को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पर्ल को जमानत मिलने की जानकारी उनके वकील राजीव सावंत ने दी। वसई सेशन कोर्ट ने पर्ल को जमानत पर रिहा कर दिया है। पर्ल ने इससे पहले 2 बार जमानत याचिका दी थी। जिसे एक 5 जून को तो दूसरी बार 11 जून को खारिज कर दी गई। आज तीसरी बार पर्ल को कोर्ट में पेश किया था जहां उन्हें जमानत मिल गई।

आपको बता दें कि पर्ल को जिस केस में गिरफ्तार किया था वो एक पुराना केस है। पीड़ित के पिता की शिकायत के अनुसार, मामला 2019 का है, जब पीड़ित की मां टीवी शो बेपनाह प्यार के सेट पर अपनी 5 साल की बेटी के साथ शूटिंग के लिए जाती थी। तब एक्टर ने अपनी वैनिटी वैन में उसके साथ गलत काम किया था। मामले में पुलिस का कहना है कि जाहिर तौर पर लड़की से छेड़छाड़ के निशान मिले थे, लेकिन अभिनेता के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। पीड़िता के पिता का कहना है कि बच्ची ने खुद तस्वीर देखकर एक्टर की पहचान की है और वो झूठ नहीं बोल रही है। नाबालिग लड़की का कहना है कि पर्ल ने उससे सेक्‍शुअल फेवर्स मांगे थे।

हालांकि इस केस में रेप पीड़िता की मां ने पर्ल वी पुरी को पूरी तरह से निर्दोष बताया और दावा किया कि ये ऐक्टर को फंसाने के लिए उसके पति की साजिश है। हाल ही एक स्टेटमेंट जारी कर पीड़िता की मां की तरफ से कहा गया कि वो पर्ल वी पुरी के साथ खड़ी है। बेटी की कस्टडी लेने के लिए उसके पिता ने पर्ल के खिलाफ केस करवाया है। जिस दिन से पर्ल के ऊपर ये आरोप लगे है उस दिन से कई फेमस स्टार्स लगातार एक्टर का सपोर्ट कर रहे हैं। एकता कपूर से लेकर फिल्म प्रोड्यूसर दिव्या खोसला कुमार, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, अली गोनी तक तमाम सेलेब्स ने पर्ल को निर्दोष बताते हुए उन्हें सपोर्ट किया है।