Hindi News

indianarrative

Pearl V Puri पर लगा नाबालिग से रेप का आरोप, सपोर्ट में खड़े हुए टीवी इंडस्ट्री के ये बड़े सितारें, कहा- ‘एजेंडे को तहत दर्ज हुआ केस’

photo courtesy Google

'नागिन 3' फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, वो अब जमानत पर बाहर है। इसकी जानकारी उनकी दोस्त करिश्मा तन्ना ने दी। दरअसल, एक नाबालिग ने पर्ल वी पुरी पर रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। जिसके बाद उन्हें 4 जून की रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद वसई कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया था। जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई है। करिश्मा ने जानकारी देते हुए लिखा- 'सत्यमेव जयते! हमेशा सच्चाई की जीत होती है और पर्ल जीत गए है। उन्हें बेल मिल गई है।'

रेप के आरोप में पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में कई टीवी स्टार्स उतर आए है। उनके करीबी दोस्त और टीवी इंडस्ट्री इस बात को मानने के लिए बिलकुल तैयार नहीं हैं कि पर्ल वी पुरी ऐसी हरकत कर सकते है। जिसके बाद टीवी जगत के कई कलाकार उनके समर्थन में आ गए है। इस लिस्ट में एकता कपूर, अनीता हसनंदानी समेत कई टीवी कलाकारों शामिल है।

 

अनीता हसनंदानी– 'नागिन 4' में अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर्ल वी पुरी के साथ एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'सुबह उठते ही पर्ल वी पुरी के बारे में बकवास खबर सुनने को मिली। मैं उससे बहुत अच्छे से जानती हूं ये सच बिलकुल नहीं है और ये सच हो भी नहीं सकता। ये सब झूठ है। मुझे पूरा यकीन है कि इसमें कुछ और भी मामला होगा, और सच जल्द ही सबके सामने आएगा। लव यू पर्ल वी पुरी'

एकता कपूर- एकता कपूर ने एक्टर को सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'क्या मैं किसी बच्चे के साथ छेड़खानी करने वाले या किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने वाले का समर्थन करुंगी? लेकिन मैंने बीती रात से अब तक जो देखा, वह मानवीय भ्रष्टता में रूप से निम्न था। इंसानियत इस स्तर तक कैसे जा सकती है? जो लोग एक-दूसरे से परेशान हैं, वो अपनी खुद की लड़ाई में किसी तीसरे को कैसे खींच सकते हैं? एक इंसान दूसरे इंसान के साथ ऐसा कैसे कर सकता है?'

एकता ने आगे लिखा- 'लड़की की मां के साथ कई कॉल्स के बाद, जिन्होंने खुलकर कहा कि पर्ल इसमें शामिल नहीं था और उसका पति है जो अपने बच्चे को अपने पास रखने के लिए कहानियां गढ़ने की कोशिश कर रहा है और यह साबित करना चाहता है कि सेट पर कामकाजी महिला अपने बच्चे की देखभाल नहीं कर सकती। अगर यह सच है तो यह पूरी तरह से गलत है।  अपने खुद के एजेंडे को पूरा करने के लिए और एक एक बच्चे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करके एक निर्दोष व्यक्ति को दोषी बनाने के लिए 'मी टू' जैसे महत्वपूर्ण आंदोलन का इस्तेमाल करना गलत है।'

इसके आगे एकता ने लिखा- 'मुझे फैसला करने का कोई अधिकार नहीं है, अदालत तय करेगी कि कौन सही है और कौन गलत। मेरी राय केवल उसी से आती है जो कल रात लड़की की मां ने मुझसे कही थी और वह है-पर्ल मासूम है…और यह बहुत ही दुःख की बात है कि लोग सिर्फ ये साबित करने के लिए कि एक कामकाजी महिला अपने बच्चे की देखभाल करने में समर्थ नहीं है इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। मेरे पास मेरे और बच्चे की मां के बीच हुई बातचीत के सभी वॉइस नोट्स और संदेश हैं जो साफ़ तौर पर पर्ल पर लगाए गए झूठे आरोपों की तरफ इशारा करते हैं।'

अपने पोस्ट को खत्म करते हुए एकता ने आखिर में लिख- 'फिल्म जगत भी बाकि के व्यवसाय की तरह ही सुरक्षित और असुरक्षित है।अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए इसे बदनाम करना अब तक की सबसे नीच हरकत है। अगर पर्ल निर्दोष साबित हो जाता है तो मैं लोगो से यहीं अनुरोध करूंगी कि आज के समय में महत्वपूर्ण आंदोलन का गलत इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है, जिससे किसी भी स्तिथि की गंभीरता हो रही है इस पर गहराई से विचार करें। न्याय की जीत हो।'

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

निया शर्मा- निया शर्मा ने पर्ल वी पुरी का समर्थन करते हुए अपना ट्वीट शेयर किया और साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'रेप कोई मजाक नहीं हैं, कोई बहाना नहीं है, किसी के अहंकार को शांत करने का कोई साधन नहीं है। रेप और छेड़छाड़ की कहानियां भारत में दर्दनाक और सबकी कल्पना से बिलकुल परे हैं। असली पीड़िता मर जाती हैं, और उनकी कहानियां अनसुनी रह जाती हैं, उनका परिवार पूरी ज़िन्दगी उन्हें न्याय मिलने का इंतज़ार करता है। इस चीज़ का मज़ाक न बनाएं।रेप के आरोपों का अपनी मर्ज़ी से इस्तेमाल नहीं कर सकते। यह नहीं होना चाहिए।'

क्रिस्टल डिसूज़ा- क्रिस्टल डिसूज़ा ने भी पर्ल को अपना पूरा सपोर्ट किया और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मैं पर्ल को जानती हूं और वो हमारी टेलीविज़न जगत के सबसे अच्छे लड़कों में से एक हैं जिनसे मैं मिली हूं। वो पूरी तरह से सज्जन व्यक्ति हैं। इस तरह के बकवास आरोपों से तुरंत निष्कर्ष पर न जाए। सच्चाई बाहर आने का इंतज़ार करें।'