Hindi News

indianarrative

Instagram फॉलोअर्स में बॉलीवुड की इन टॉप हसिनाओं ने मारी बाजी, सलमान-अक्षय रहे पीछे, देखें लिस्ट

photo courtesy google

बॉलीवुड स्टार्स को चाहने वालों की कमी नहीं है। ये जहां भी निकलते है, फैंस की भीड़ हर तरफ दिखाई देती है। बात फिर चाहे असल लाइफ की हो या फिर सोशल मीडिया लाइफ की…. सोशल मीडिया पर भी लोग अपने फेवरेट स्टार्स को फॉलो करते है। लेकिन फॉलोअर्स के मामले में बॉलीवुड की हसिनाएं एक्टर्स से आगे निकलती हुई नजर आ रही है। चलिए आज हम आपको टॉप 5 बॉलीवुड सेलेब्स के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बारे में बताते है।  

प्रियंका चोपड़ा– बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद हॉलीवुड में धूम मचा रही प्रियंका के चाहने वाले दुनियाभर है। इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में वो तमाम सेलिब्रेटीज से आगे है। उनके इंस्टाग्राम पर 65.2 मिलियन फॉलोअर्स है।

 

श्रद्धा कपूर– क्यूट स्माइल से युवाओं के दिलों को धड़काने वाली श्रद्धा भी फॉलोअर्स के मामले में पीछे नहीं है। उनके इंस्टाग्राम पर 63.5 मिलियन फॉलोअर्स है।

 

 

आलिया भट्ट– आलिया भट्ट की मासूमियत सीधा लोगों के दिलों पर वार करती है। कम उम्र में ही उन्होंने काफी शोहरत हासिल कर रही है। इंस्टाग्राम पर 53.9 मिलियन फैंस उन्हें फॉलो कर रहे है।

 

 

अक्षय कुमार– बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार सबसे ज्यादा फिल्म किए जाने को लेकर चर्चाओं में रहते है। लेकिन फॉलोअर्स के मामले में वो हसिनाओं से काफी पीछे है। उनके इंस्टाग्राम पर 51 मिलियन फॉलोअर्स है।

 

 

सलमान खान– बॉलीवुड के भाईजान का दबंग अंदाज काफी पॉपुलर है। सलमान खान के फैंस असल जिंदगी में जितने ज्यादा है, सोशल मीडिया पर उससे थोड़ा कम है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 41.4 मिलियन फैंस ही फॉलो करते है।