Hindi News

indianarrative

Priyanka Chopra अपने जेठ की इस चीज को देख हुई मदहोश, इसके आगे भूल गई पति निक जोनस को भी

photo courtesy Google

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के साथ लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है। वो अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ भी खूब एंजॉय कर रही है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लॉस एंजेलिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है और मस्ती भरे फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में वो जेठ की चीज पर बेहद फिदा है। इतना कि वो उस चीज को फैंस संग शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाई। दरअसल, प्रियंका के जेठ जो जोनास ने उन्हें खास तोहफा दिया। जेठ द्वारा भेजे गए तोहफे के तौर पर आई चीज प्रियंका चोपड़ा पसंद आई और प्रियंका ने इसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। दरअसल, एक्ट्रेस के जेठ जो ने प्रियंका को एक गुडी बैग दिया है। इस बैग पर प्रियंका के नाम के शुरुआती अक्षर पीसीजे लिखा हुआ है।

यह गुडी इटैलियन फुटवियर ब्रांड का है। प्रियंका ने गुडी बैग की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'जो जोनस इस बेहतीरीन गुडीज के लिए शुक्रिया।' आपको बता दें प्रियंका इन दिनों भारत के लिए कोविड फंड जुटाने में लगी हुई है। भारत में चल रही कोरोना वायरस की स्थिती पर लगातार नजर रख रही है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर बताया था कि वो 3 मिलियन डॉलर यानि 22 करोड़ रुपए इकट्ठा करने में सफल हो गए है। इकट्ठे हुए फंड से 500 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और 422 ऑक्सीजन सिलेंडर लेने में सक्षम है। इसके अलावा बताया कि 10 वैक्सिनेशन सेंटर के मैनपॉवर के लिए फंड का जुगाड़ हो गया है। इससे 6 हजार लोगों को वैक्सिनेशन हो जाएगा।'