Hindi News

indianarrative

कोरोना महामारी के बीच प्रियंका चोपड़ा पर आई मुसीबत, निक जोनस हुए अस्पताल में भर्ती, जानिए पूरा मामला

photo courtesy Google

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रियंका निक से मिलने के लिए बेताब है और जल्द ही निक को देखने को हॉस्पिटल जाएंगी। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में है। वहीं निक जोनस अमेरिका के लॉस एंजलिस में है।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

रिपोर्ट के मुताबिक, एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान निक जोनस घायल हो गए। इस हादसे में उन्हें काफी चोटें आई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि निक को चोट 15 मई को 'द वॉयस' की शूटिंग के दौरान आई। जिसके बाद शो के मेकर्स ने एम्बुलेंस बुलाई और अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत को लेकर फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं आई है। फैंस लगातार उनकी ठीक होने की कामना कर रहे है।

आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर का सामना करने के लिए विदेश में रहकर प्रियंका चोपड़ा भारतीयों की मदद कर रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने फाउंडेशन के जरिए समर्थन जुटा रहे है। वो 'ग्लोबल कम्यूनिटी' से दरख्वास्त कर चुकी हैं कि वो उनके देश का साथ दें। प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'हमें केयर करने की जरूरत क्यों है? यह अभी इतना अर्जेंट क्यों है? मैं लंदन में बैठी हूं और भारत में अपने परिवार और दोस्तों से सुन रही हूं कि अस्पतालों की क्या स्थिति है, आईसीयू में जगह नहीं, एंबुलेंस व्यस्त हैं, ऑक्सीजन सप्लाई नहीं है, शमशानों में लाशों की भीड़ है क्योंकि बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। भारत मेरा घर है और भारत से लहू बह रहा है।'