Hindi News

indianarrative

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने सुनाई आपबीती, शो में 15 मई को हुई घटना का बताया सच

photo courtesy Google

प्रियंका चोपड़ा के पति और पॉप सिंगर निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। निक जोनस हाल ही में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए है और अब ठीक है। निक जोनस का 15मई को एक्सीडेंट हो गया था। जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इस दौरान हजारों मील दूर प्रियंका चोपड़ा उनकी हेल्थ से जुड़ी अपडेट लेती रही। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोजेक्ट शूट्स की वजह से लंदन में है वहीं निक जोनस अमेरिका के लॉस एंजलिस में है।   

ठीक होने के बाद निक जोनस सिंगिंग रियलिटी शो 'द वॉयस' की शूटिंग सेट पर पहुंचे। इस रियलिटी शो में निक ने बताया कि आखिर उनके साथ 15मई को हुआ क्या था और अब उनकी हालत कैसी है। शो में निक ने बताया कि बाइक से उनका एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उनकी एक पसली टूट गई। दरअसल, निक जोनस के शो पर वापसी करते ही शो के होस्ट कार्सन डेली ने सिंगर से पूछा- 'कैसा लग रहा है दोस्त? इस पर निक ने जवाब दिया- मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मेरा बाइक से एक्सीडेंट हो गया था जिसमें मेरी एक पसली टूट गई, लेकिन मैं अभी ठीक हूं और साथ ही यह कहना चाहता हूं कि मैं शो को लेकर काफी एक्साइडेट हूं। प्लीज मुझे ज्यादा हंसाए नहीं क्योंकि हंसने पर दर्द होता है।'

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

शो पर वापसी करते हुए निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी वीडियो शेयर किया। निक के इस वीडियो पर फैंस काफी पसंद कर रहे है। आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर का सामना करने के लिए विदेश में रहकर प्रियंका चोपड़ा भारतीयों की मदद कर रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने फाउंडेशन के जरिए समर्थन जुटा रहे है। वो 'ग्लोबल कम्यूनिटी' से दरख्वास्त कर चुकी हैं कि वो उनके देश का साथ दें।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'हमें केयर करने की जरूरत क्यों है? यह अभी इतना अर्जेंट क्यों है? मैं लंदन में बैठी हूं और भारत में अपने परिवार और दोस्तों से सुन रही हूं कि अस्पतालों की क्या स्थिति है, आईसीयू में जगह नहीं, एंबुलेंस व्यस्त हैं, ऑक्सीजन सप्लाई नहीं है, शमशानों में लाशों की भीड़ है क्योंकि बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। भारत मेरा घर है और भारत से लहू बह रहा है।'