Hindi News

indianarrative

ओपरा विन्फ्रे के टॉक शो में दिखेंगी देसी गर्ल प्र‍ियंका चोपड़ा, इंटरव्यू में पूछे गए कई सीक्रेट सवाल

priyanka chopra

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ओपरा विन्फ्रे के टॉक शो Super Soul में दिखने वाली हैं। ओपरा विन्फ्रे ने प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू लिया है। डिस्कवरी प्लस (Discovery Plus) के ऑफिशियल इंस्टागाम एकाउंट से एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ओपरा विन्फ्रे, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से पूछती हैं कि आप और निक फैमिली शुरु करने के बारे में क्या सोच रहे हैं? सवाल का जवाब प्रियंका ने क्या कहकी यह इस वीडियो में नहीं दिखाया गया है। इसके लिए हमें इस शो का ऑन एयर होने का इंतजार करना होगा।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से पहले ब्रिटने की शाही परिवार की बहू मेगन मार्कल, सिसली टायसन, शेरोन स्टोन, जूलियाना मार्गुलिस, मार्था बेक, जॉन मेचम और चिप और जोआना गेनेस टॉक शो सुपर सोल में बतौर गेस्ट नजर आ चुके हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पहली साउथ एशियन महिला हैं जिन्होंने एक अमेरिकी टेलीविजन शो का लीड रोल करने का मौका मिला। सिर्फ इतना ही नहीं उसके बाद एक के बाद एक कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं। वह एक तकनीक-निवेशक भी है और यूनिसेफ गुडविल एम्बैस्डर के रूप में भी पूरी दुनिया में जाना जाता है। हाल ही में प्रियंका ने Anomaly हेयरकेयर नाम का एक हेयर केयर ब्रांड शुरू किया।

आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 2003में बॉलीवुड में डेब्यू किया।  उन्होंने मुझसे शादी करोगी, ऐतराज़, क्रिश, द डॉन सीरीज़, दिल धड़कने दो और बाजीराव मस्तानी जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फैशन, 7खून माफ, बर्फी, मैरी कॉम में एक खास तरह के किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है।  अमेरिकी टेलीविजन श्रृंखला क्वांटिको में अभिनय किया, जिसके तीन सुपरहिट सीज़न प्रसारित किए गए।  उन्होंने बेवॉच से हॉलीवुड में डेब्यू किया।