Hindi News

indianarrative

प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर समेत इन स्टार्स ने अपने ही भाई-बहनों के साथ किया रोमांस, देखें रिपोर्ट

photo courtesy google

बॉलीवुड स्टार्स इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए कुछ भी करते हैं। यहां तक अपने भाई-बहनों के साथ रोमांस करने से भी नहीं हिचकते। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे, जो लवर भी बने और भाई-बहन भी…

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा– रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'गुंडे' में लवर बने थे, लेकिन 'दिल धड़कने दो' में भाई-बहन के रिश्ते में नजर आए थे।

 

दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम– दीपिका पादुकोण फिल्म 'देसी बॉयज' में जॉन अब्राहम की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आई थीं, लेकिन 'रेस 2' में भाई-बहन बने।

 

करीना कपूर और तुषार कपूर– करीना कपूर और तुषार कपूर फिल्म 'मुझे कुछ कहना हैं' में कपल बने थे और अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल रिटर्न्स' में सिबलिंग।

 

सलमान खान और नीलम– फिल्म 'एक लड़का और एक लड़की' में सलमान खान और नीलम कपल बने थे, वहीं फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में भाई-बहन।

 

ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान– ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान फिल्म 'जोश' में भाई-बहन और फिल्म 'मोहब्बतें' में प्यार करने वाले प्रेमी जोड़े बने।

 

अभिषेक बच्चन और असिन– फिल्म 'ऑल इज वेल' में अभिषेक बच्चन और असिन लवर बने जबकि फिल्म 'बोल-बच्चन' में भाई-बहन बने।