Hindi News

indianarrative

Priyanka Chopra ने हाई हील और हॉट ड्रेस में खेला बास्केट बॉल , ऋतिक रोशन ने कर दिया ट्रोल

Priyanka chopra

भारत की स्टार अभिनेत्री चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' (Unfinished) को लेकर काफी सुखियों में हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। जिसमें से सबसे खास वजह है उनकी किताब 'अनफिनिश्ड', जिसे उन्होंने 9 फरवरी को लॉन्च किया था।

इसी बीच उन्होंने अपने नए रेस्टोरेंट बिजनेस को लेकर लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसके कारण वह ट्रोल हो रही हैं। खास बात यह है कि ट्रोल करने वालों में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी शामिल हैं।

हाई हील में खेला बास्केट बॉल

कुछ घंटे पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस के साथ हाई हील सेंडिल पहने नजर आ रही हैं। उनकी ड्रेस खूबसूरत लग रही है लेकिन गड़बड़ी ये है कि वह बास्केट बॉल कोर्ट के बीच खड़ी हैं और हाथ में बॉल लिए नजर आ रही हैं। इस पर ऋतिक रोशन ने लिखा, ‘हा हा, बहुत अच्छा’। वहीं, आयुष्मान खुराना ने फायर इमोजी बनाई है। प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो पर डेढ़ लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा ने न्यूड मेकअप किया हुआ है और वह अपनी इंडेक्स फिंगर पर बास्केट बॉल घुमाती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “क्या आप मेरे साथ खेलना चाहेंगे?”

बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका ने न्यू यॉर्क सिटी में 'सोना' नाम से एक इंडियन रेस्टोरेंट भी खोला है। इसकी शुरुआत इस महीने के आखिरी तक हो जाएगी। प्रियंका के इस रेस्टोरेंट में इंडियन फूड मिलेगा। इस बात की जानकारी प्रियंका ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। अपनी पोस्ट में प्रियंका ने रेस्टोरेंट की नेम प्लेट और पति निक जोनस के साथ रेस्टोरेंट में पूजा की कुछ फोटोज भी शेयर की थी।