Hindi News

indianarrative

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, मॉडलिंग और एक्टिंग के नाम पर बनाते थे पोर्न फिल्म!

Raj kundra

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेस मैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनपर पोर्न फिल्म बनाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मोबाइल ऐप के जरिए राज कुंद्रा ये काम कर रहे थे। क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। उसने आगे बताया कि इस मामले में शुक्रवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं, इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।

वैसे यह पहली बार नहीं है जब राज कुंद्रा की विवाद में फंसे हों। शिल्पा शेट्टी संग शादी से पहले राज कुंद्रा इतने चर्चित नहीं थे। हालांकि जब उनकी पहचान भारत की जनता के बीच बनी तो कई विवाद भी सामने आने शुरू हुए। होम शॉपिंग चैनल विवाद से लेकर उनकी रंगीन लाइफ स्टाइल, शिल्पा से शादी, धोखाधड़ी के मामले, कई चीजों को लेकर राज ने विवादों में जगह बनाई है। 

राज कुंद्रा के सबसे चर्चित विवादों में से एक है IPL विवाद। 2009 में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने मॉरिशस की एक कंपनी की मदद से आईपीएल में निवेश किया था और टीम राजस्थान रॉयल्स के मालिक बन गए थे। ऐसा माना जा रहा था कि शिल्पा शेट्टी की लोकप्रियता को ये जोड़ा आईपीएल में भुनाने की कोशिश कर रहा की कोशिश कर रहा है। इसे एक ग्लोबल ब्रांड की तरह देखा गया। मार्केटिंग, मीडिया और व्यापार सभी कुछ किया गया ताकि स्पॉन्सर आएं।

हालांकि जून 2013 में राज कुंद्रा को सट्टेबाजी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इंडियन प्रिमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग केस में राज कुंद्रा का नाम आया था। इस मामले में राजस्थान रॉयल्स के कुछ खिलाड़ियों को भी गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को ही शिल्पा के पति राज को क्राइम ब्रांच की तरफ से तलब किया गया था। वैसे यह पहली बार नहीं है जब ‘हंगामा 2’ एक्ट्रेस के पति विवादों में घिरे हैं। राज इससे पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं।

इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है।