Hindi News

indianarrative

Raj Kundra का पोर्न नेक्सस, किराए का बंगला, काम के नाम पर 20 से 25 साल की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस होती थीं शिकार

Raj Kundra का पोर्न नेक्सस

राज कुंद्रा बुरे फंसते दिख रहे हैं। हर दिन उन्हे लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुंद्रा के काले करतूतों को पकड़ा है। इसके लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 महीने तक कड़ी पड़ताल की है। क्राइम ब्रांच की टीम अश्लील फिल्में बनाने वाले गिरोह का सुराग तलाश रही थी, इसी दौरान राज कुंद्रा का नाम सामने आया था।

जांच में पता चला है कि ये 20 साल की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को टारगेट कर, उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में फंसा फिल्मों के काम के लिए मजबूर करते थे। कुंद्रा के खिलाफ 4 फरवरी 2021 को ही केस दर्ज कर लिया गया था। हालांकि, एक बयान के अलावा पुलिस के पास कुंद्रा के खिलाफ कुछ भी नहीं था, इसलिए उन्हें तब पकड़ा नहीं गया। जांच में सामने आया है कि मड के जिस बंगले पर मुंबई पुलिस ने छापा मारा था, उसे राज कुंद्रा की टीम ने 20 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर लिया था। मालिक ने पुलिस को बताया है कि उनसे भोजपुरी और मराठी फिल्मों की शूटिंग करने के नाम पर बंगला किराए पर लिया गया था। शूटिंग के दौरान बंगले का मालिक और अन्य कर्मचारियों को दूर रहने के लिए कहा जाता था। शूटिंग शुरू होने से पहले बंगले को चारों तरफ से नीले रंग के परदे से कवर कर लिया जाता था। बंगले के भीतर सेट बना हुआ था।

जिस बंगले की बात हो रही है वहां तीन दिन पहले वहां छापा मारा गया और वहां से पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया गया। कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रसारित और शेयर करने का आरोप था। इस मामले में क्राइम ब्रांच टीम ने CR- 103/2021 दर्ज किया था। जिसमें IPC की धारा 292, 293, 420, 34 और आईटी एक्ट की धारा 67, 67ए और आईपीसी की धारा 420 शामिल थी।

सूत्रों के मुताबिक,  पुलिस को दिए बयान में एक स्ट्रगलिंग मॉडल ने कई राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि फिल्मों में शामिल ज्यादातर लड़कियां मुंबई से बाहर की रहने वाली होती थीं। सिलेक्शन से पहले सभी का प्रोफाइल शूट किया जाता था और कई बार उसने कैमरे के सामने कपड़े उतारने के लिए कहा जाता था। इस प्रोफाइल को एक सिलेक्शन टीम को भेजा जाता था। चुने जाने के बाद एक्ट्रेस को अलग-अलग जगहों पर शूट के लिए बुलाया जाता था। हालांकि, सेट पर ज्यादातर महिला कैमरामैन और महिला प्रोड्यूसर ही रहती थीं। शुरू में कुछ दिनों तक नॉर्मल शूट किया जाता था और फिर बोल्ड सीन के लिए दबाव बनाया जाता था।

लड़कियों ने बताया कि बनाई गई फिल्में 'हिट एंड हॉट' नाम के ऐप पर अपलोड था। इस पे वीडियो सब्सक्रिप्शन लेने पर दिखाया जाता था। अब पुलिस इन सारे आरोपो की जांच कर रही है। साथ ही राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी की भूमिका भी जांच की जा रही है।