Hindi News

indianarrative

रामानंद सागर की रामायण वाले ‘रावण’ ने राजनीति में अजमायी थी किस्मत, जानें कैसा रहा अरविंद त्रिवेदी का फिल्मी करियर

courtesy google

रामानंद सागर के पौराणिक टीवी शो 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 82 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद त्रिवेदी को मंगलवार रात हार्टअटैक आया, जिसके चलते उनका निधन हो गया। आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे।

Sarva Pitru Amavasya 2021: सर्वपितृ अमावस्या आज, जमीन के अंदर से उगी सब्जियों का भूलकर भी न लगाएं भोग, जानें किन कामों से रहे सावधान

निधन की खबर सुन रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने शोक जताया। सुनील ने ट्विटर पर लिखा- 'बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैंने अपने पिता समान, मेरे गाइड और बेहतरीन इंसान को खो दिया।'

Vastu Tips: पर्स में ये चार चीजें रखने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं रुष्ट, पैसों की होती हैं भारी किल्लत, जानें उपाय

आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर की रामायण में 'रावण' बन लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया। गुजराती सिनेमा में उन्होंने करीब 40 साल तक योगदान दिया। इसके अलावा, उन्हें टीवी शो विक्रम और बेताल के लिए भी जाना जाता है। अरविंद ने हिंदी और गुजराती फिल्मों को मिलाकर करीब 300 फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा, उन्होंने राजनीति में भी किस्मत अजमाई। अरविंद त्रिवेदी 1991 से 1996 तक संसद सदस्य भी थे। उन्हें साबरकांठा निर्वाचन क्षेत्र से चुना गया था। सेंसर बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के अध्यक्ष पद से फिल्म निर्माता विजय आनंद के इस्तीफे के बाद अरविंद त्रिवेदी इसके कार्यकारी अध्यक्ष बने थे।