Hindi News

indianarrative

कोरोना से संक्रमित हुए Ranbir Kapoor, नीतू कपूर ने दी जानकारी, घर पर हैं क्वारनटीन

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के स्टार एक्टर एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं। रणबीर कपूर की सेहत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। सोशल मीडिया पर लगातार ये खबरें चल रही थीं कि रणबीर कोविड पॉजिटिव हैं। अब नीतू ने इस खबर की पुष्टि की है। नीतू ने इंस्टाग्राम पर बेटे रणबीर की तस्वीर शेयर की हैं। नीतू ने लिखा है "आप सभी की फिक्र और दुआओं के लिए शुक्रिया। रणबीर कपूर को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। वह दवाइयां ले रहा है और बेहतर होता जा रहा है। वह घर पर सेल्फ  क्वारनटीन है और सभी तरह के प्रिकॉशन्स फॉलो कर रहा है।"

बता दें कि रणबीर कपूर की सेहत को लेकर कई तरह की खबरें पहले से ही सोशल मीडिया पर आ रही थीं। हालांकि इन खबरों को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई थी।  नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी हार्ट के इमोजी के साथ इस पोस्ट पर कमेंट किया है जबकि करिश्मा कपूर और सोनी राजदान ने भी इमोजी के साथ कमेट किए हैं। इसके साथ ही फैन रणबीर कपूर के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त थे। अयान मुखर्जी की फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में नागार्जुन और अमिताभ बच्चन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।