Hindi News

indianarrative

रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी, परिवार के साथ दिखीं आलिया और तारा सुतारिया

tara sutariya, kapoor-family

दिग्गज अभिनता रणधीर कपूर 74 साल के हो गए हैं। 15 फरवरी को उन्होंने अपना 74वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सारे कपूर खानदान ने एक साथ वक्त बिताया। बर्थडे पार्टी में कपूर परिवार के साथ आलिया भट्ट और तारा सुतारिया भी पहुंचीं। इस बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद सभी मेहमानों को रणधीर कपूर के घर से निकलते देखा गया। रणधीर की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों- बेटे कियान और बेटी समायरा के साथ पहुंची थीं।

पार्टी में आलिया भट्ट भी पहुंची थीं। उन्हें रणधीर कपूर के घर से हंसते हुए जाते देखा गया। फोटो देखकर लगता है कि आलिया ने अपने समय को वहां खूब एन्जॉय किया था। आलिया ब्लैक आउटफिट पहनकर पहुंची थीं। आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी इस पार्टी में मौजूद थे। यह जोड़ी ब्लैक आउटफिट्स में ट्विन करती नजर आई। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर भी इस पार्टी में मौजूद थीं। दोनों काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।