Hindi News

indianarrative

B’Day Special: Rashmika Mandanna की रोचक कहानी, पत्रकार बनने चली थी लेकिन बन गई एक्ट्रेस

photo courtesy news batao

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज 25 साल की हो गई है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे है। रश्मिका का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में एक मीडिल क्लास फैमिली में हुआ। रश्मिका काफी पढ़ी-लिखी है। उनके पास साइकोलॉजी, जर्नलिज्म और इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन की ड्रिगी है। बताया जाता है कि उनके पिता उन्हें पत्रकार बनाना चाहते थे, लेकिन रश्मिका का बचपन से ही सपना था कि वो एक्ट्रेस बने। रश्मिका कॉलेज के दिनों में ड्रामा इवेंट में हिस्सा लेती। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की।

रश्मिका ने अपनी मेहनत के दम पर साल 2014 में 'टाइम्स फ्रेश ऑफ इंडिया' और साल 2015 में बेंगलुरु के एक टैलेंट हंट का खिताब अपने नाम किया। फिल्म  इंडस्ट्री में लाने का श्रय डायरेक्टर ऋृषभ शेट्टी, प्रड्यूसर जीएस गुप्ता और रक्षित शेट्टी को जाता है। इन तीनों ने जब रश्मिका को देखा तो उन्हें फिल्म 'किरिक पार्टी' ऑफर की। ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई और इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। उस वक्त रश्मिका की उम्र महज 19 साल थी। फिल्मों में आने के बाद वो अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रही।

उनका नाम एक्टर रक्षित शेट्टी संग जुड़ने लगा। 3 जुलाई 2017 को रश्मिका ने रक्षित शेट्टी संग सगाई कर ली। सगई की फोटोज सोशल  मीडिया पर जमकर वायरल होने लगे। लेकिन इस रिश्ते को किसी की नजर लग गई और ये रिश्ता एक साल बाद टूट गया। ब्रेकअप किस वजह से हुआ ?, इसको लेकर किसी ने भी खुलकर बात नहीं की। टॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब रश्मिका बॉलीवुड में भी तहलका मचाने आ रही है। रश्मिका मंदाना जल्द ही महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुड बाय' में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकीं है। इसके अलावा, वो सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' में भी दिखाई देंगी।