Hindi News

indianarrative

Birth Day Special: करोड़ों की मालकिन रश्मिका मंदाना का क्रश है एमएस धोनी, कॉफी डेट पर जाना चाहती है माही के साथ

photo courtesy instagram

'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना आज अपना 25वां बर्थडे सलिब्रेट कर रही हैं। गूगल ने रश्मिका को 'नेशनल क्रश ऑफ इंडिया 2020 फीमेल' बताया था। अपनी क्यूट स्माइल और चुलबुले अंदाज से रश्मिका सबको अपना दिवाना बनाए रखती है। रश्मिका ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है।  रश्मिका जल्द ही महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुड बाय' में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकीं है। इसके अलावा, वो सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' में भी दिखाई देंगी। 19 साल की उम्र में रश्मिका एक फिल्म की लीड एक्ट्रेस बन चुकीं थी।

रश्मिका का बचपन बेशक मिडिल क्लास फैमिली में बीता हो, लेकिन अब वो लग्जरी लाइफस्टाइल जीती है। बात करें अगर रश्मिका मंदाना की प्रॉपर्टी की तो, एक वेबसाइट के मुताबिक रश्मिका करोड़ों रुपयों की अकेली मालकिन है। रश्मिका के पास 3 मिलियन  डॉलर की प्रॉपर्टी है। भारतीय करेंसी के मुताबिक, रश्मिका 25 करोड़ रुपयों की अकेली मालकिन है। उनकी सालभर की कमाई 6 करोड़ से ज्यादा है। फिल्मों और ब्रांड्स के जरिए वो लाखों रुपए कमा लेती है। रश्मिका मंहगी कारों की भी शौकीन है। उनके पास 'ऑडी', 'टोयोटा', 'मर्सिडीज', 'हुंडाई' जैसे चमचमाती गाड़ियां है।

रश्मिका को 'कैंडी क्रश' खेलना काफी पसंद है। वो अक्सर फ्री टाइम 'कैंडी क्रश' गेम खेलती है। उनकी पसंद की बात करें तो, रश्मिका के फेवरेट एक्टर रजनीकांत और एक्ट्रेस काजल अग्रवाल है। वहीं स्पोर्ट्सपर्सन नें उन्हें एमएस धोनी काफी पसंद है। एक इंटरव्यू में उन्होंने एमएस धोनी को लेकर अपने दिल का हाल बयां किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें एमएस धोनी पर क्रश है। वो उनके साथ कॉफी पीने जाना चाहती हैं। रश्मिका कार्टून बड़ी ही दिलचस्पी के साथ देखती है। रश्मिका को डोरिमोन देखना काफी पसंद है। इसके अलावा, उन्हें घूमना और फोटोशूट करना काफी अच्छा लगता है। ज्यादातर घूमने के प्लान उनके लंदन के ही होते है, क्योंकि उनको लंदन शहर काफी पसंद है। रश्मिका पिंक कलर को काफी पसंद करती है। यही वजह है कि उनके पास जो भी सामान होंगे, उसमें सबसे ज्यादा पिंक कलर देखने को मिलेगा।