Hindi News

indianarrative

Rhea Chakraborty के लौट आए SSR के साथ बिताए वो बीते दिन! मुस्कुराते हुई सेल्फी की शेयर

photo courtesy google

सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर्दे के पीछे गायब हो गई। सुशांत केस के चलते उन्हें हाल ही में टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 के लिए चुना गया है। इस लिस्ट में शामिल हुईं रिया ने कई बड़ी एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ा है। रिया चक्रवर्ती ने दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट को भी पीछे छोड़ ये खिताब अपने नाम किया। इस खुशी को वो छिपा नहीं पा रही है। रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो हंसती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगी है। 

हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम स्टेट्स पर खुद की एक फोटो शेयर की। जिसमें वो मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के बाद पहली बार रिया मुस्कुराई है। कभी रिया इस हंसी को सुशांत के साथ महसूस करती थी, लेकिन अब वो उन्हें याद कर ही चेहरे पर हंसी ला रही है। इससे पहले रिया ने कई बार फोटोज शेयर की, लेकिन किसी भी भी मुस्कुराती हुई नजर नहीं आई। इस फोटो में उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। फोटो को एक्ट्रेस ने सेल्फी अंदाज में क्लिक किया है। फोटो में रिया के बाल उड़ते दिख रहे हैं, साथ ही वो ब्लैक कलर के टॉप में दिखाई दे रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कैप्शन में लिखा है कि 'उठो और चमक जाओ…'

रिया चक्रवर्ती की ये फोटो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस रिया की फोटो पर तरह तरह से लाइक और कमेंट कर रहे है। हाल ही में रिया ने अपने बचपन की भी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए रिया ने लिखा था मैं सोच रही थी कि मां मुझे चलना सिखा रही थीं, किसे पता था मैं उड़ना सीख रही थी। आपको बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत को लेकर देशभर में न्याय की मांग उठी। वहीं सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद इस मामले में सीबीआई जांच शुरू हुई थी। फिलहाल, ये जांच अभी भी जारी है।