Hindi News

indianarrative

सुशांत राजपूत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती रातों-रात कैसे बनी Most Desirable Women 2020 जानें और कौन-सी एक्ट्रेसेस हैं इस लिस्ट में

photo courtesy Google

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर रिया चक्रवर्ती चर्चाओं में बनी हुई है। इस बीच रिया एक और चीज को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, रिया चक्रवर्ती 'द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमेन 2020' की लिस्‍ट में टॉप पर रही है। इस लिस्ट में रिया ने दिशा पाटनी, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ जैसी बड़ी एक्‍ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि द टाइम्स हर साल 50 सबसे डिजायरेबल वुमेन की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में अलग-अलग फील्ड के 40 साल से कम सबसे लोकप्रिय महिलाओं का चुना जाता है।

द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमेन 2020 की लिस्ट में पहले नंबर पर रिया चक्रवर्ती ने कब्जा जमाया है जबकि दूसरे नंबर पर एडलिन कैस्टेलिनो रही, जो मिस यूनिवर्स 2020 की तीसरी रनरअप थी। वहीं तीसरे नंबर पर दिशा पाटनी, चौथे नंबर पर कियारा आडवाणी और पांचवें नबंर पर दीपिका पादुकोण रही। इसके अलावा छठे नंबर पर कैटरीना कैफ, सातवें नंबर पर जैकलीन फर्नांडिस, आठवें नंबर पर अनुप्रिया गोएनका, नौवें नबंर पर रूही सिंह और दसवें नंबर पर आवित्रि चौधरी है। टॉप 50 में अनुजा जोशी, श्रेया चौधरी, शहनाज गिल, त्र‍िधा चौधरी, कल्‍याणी प्र‍ियदर्शनी जैसे नए चेहरे भी शामिल है।

ये रैंकिंग लोगों द्वारा ऑनलाइन वोट के जरिए और इंटरनल जूरी के वोट के आधार पर तय की जाती है। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती को ड्रग्‍स केस में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। रिया मानत पर बाहर है। पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने एक बड़ा खुलासा किया है। रिया ने अपने बयान में सारा अली खान का भी नाम लिया है। उन्होंने सारा पर आरोप लगाया है कि उन्हें सारा ने गांजा और वोडका दी थी। रिया ने कहा है कि सारा अपने हाथ से ज्वाइंट सर्व करती थीं। सारा खुद उन्हें ड्रग्स ऑफर करती थीं। इस मामले में रिया से पूछताछ जारी है।