Hindi News

indianarrative

रश्मि देसाई से लेकर रुबीना दिलाइक तक, खुदकुशी करना चाहते थे TV के ये 5 दमकते सितारें, नंबर 3 वाली एक्ट्रेस ने तो खा लिया था जहर

photo courtesy Instagram

टीवी के दमकते सितारें की ऑन कैमरे की लाइफ देखकर ऐसा लगता है कि इनकी असल लाइफ भी कुछ ऐसी होगी, लेकिन हकीकत इनसे कई दूर है। आपके पसंदीदा चेहरों को आज आप टीवी पर हंसते और डांस करते हुए देखते है, वो यहां तक पहुंचने में कई संघर्ष करके आए है। टीवी हसिनाओं ने अपने लाइफ में इतना कुछ सहा है कि एक वक्त पर तो हिम्मत जवाब दे गई थी और ख्याल खुदकुशी के आने शुरु हो गए थे। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिनके दिमाग में सुसाइड का ख्याल आया… किसी ने तो सुसाइड करने की कोशिश तक की।

रूबीना दिलाइक– 'बिग बॉस 14' की विनर रुबीना ने शो के दौरान सलमान खान को बताया था कि उनके रिश्ते अपने मां-बाप के साथ ज्यादा अच्छे नहीं थे। उन्हें सुसाइड करने का मन करता था। उन्होंने बताया कि उनके रिलेशनशिप टूटने का यही कारण था कि उनका स्वभाव अच्छा नहीं था, लेकिन उन्होंने हिम्मत से काम लिया और आज वो सफलताओं की ऊंचाईयों पर है। उनके लाखों चाहने वाले है। 

जैस्मिन भसीन– 'बिग बॉस 14' की कंटेस्टेंट रहीं जैस्मिन भसीन ने बताया था कि वो खुद की जान लेने की कोशिश करती थीं। उन्हें रिजेक्शन की वजह से काफी गुस्सा आता था। एक बार उन्होंने दवाई का ओवरडोज खाकर खुद की जान लेने की कोशिश की थी। लेकिन वो जल्दी रिकवर हो गई थीं और आज वह अपने इस फैसले पर पछताती हैं।

रश्मि देसाई– रश्मि देसाई ने अपने बचपन की सबसे बुरी यादों को शेयर करते हुए था कि उनको मां ने पाला है। इस वजह से उन्हें लोगों द्वारा काफी गलत बातें सुननी पड़ी थीं। इस चीज से तंग आकर उन्होंने जहर खाकर खुद की जान लेने की कोशिश की थी।

रूपल त्यागी– 'सपने सुहाने लड़कपन' सीरियल से दिल जीतने वाली रूपल त्यागी लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार रह चुकी है। उन्होंने बताया है कि बहुत समय तक उनको ये भी नहीं पता था कि उनके साथ कुछ बुरा हो रहा है। उस वक्त उनके मन में जिंदा रहने की इच्छा ही नहीं थी। लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक है।

सौम्या सेठ– एक इंटरव्यू के दौरान सौम्या सेठ नेबताया था कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तब उन्हें सुसाइडल थॉट्स आए थे। उस समय वो वर्जीनिया में रहती थीं और खुद की जान लेने की सोचती थीं। अपने पति के साथ खराब रिश्ते की वजह से वो बेहद परेशान थीं। हालात तब ठीक होने लगे जब उनके माता-पिता उनके पास आ गए थे।