Hindi News

indianarrative

OMG: एक साल में 20 बच्चों की मां बनी 23 साल की महिला, इलाज में खर्च किए डेढ़ करोड़ रुपए!

photo courtesy Google

रूस से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर लोग हैरान है। आखिर, हैरान हो भी क्यों नहीं? क्योंकि, यहां 23 साल की महिला ने एक साल में 20 बच्चों को जन्म दिया है। वह अब 21 बच्चों की मां है। वेबसाइट मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, रुस की इस महिला का नाम क्रिस्टीना ओजटर्क है। क्रिस्टीना ओजटर्क का सपना एक बड़े परिवार का था। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए क्रिस्टीना ने सरोगेसी का सहारा लिया और एक साल में 20 बच्चे  को जन्म दिया। इस सरोगेट्स के लिए उन्होंने करीब एक करोड़ 42 लाख रुपए तक खर्च किए।

 

इन बच्चों की देखभाल करना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए उन्होंने 16 नैनी रखीं हुई है, जो बच्चों की देखभाल करने में हुई मदद करती है। आपको बता दें कि ​क्रिस्टीना के पति गैलीप अरबपतियों की लिस्ट में शामिल है। गैलीप तुर्की की कंपनी मेट्रो होल्डिंग के संस्थापक है। वो मूल रूप से तुर्की के हैं, लेकिन 2013 से जॉर्जिया में रह रहे है। जॉर्जिया में उनका 500 मिलियन डॉलर का निवेश है। क्रिस्टीना की गैलीप से मुलाकात जॉर्जिया की यात्रा के दौरान हुई थी। तब गैलीप पहले से शादीशुदा थे।

क्रिस्टीना ने बताया कि जब वो गैलीप से शादी की थी, तब से वो एक बड़ी फैमिली का सपना देख रही है। शादी के बाद उनकी एक बेटी हुई। जिसका नाम विक्टोरिया है और उसकी उम्र अब छह साल है। लेकिन अब उनके 20 बच्चे और हुए है। इन बच्चों की देखभाल के लिए दंपति के पास 16 लिव-इन नैनियां है और वे हर साल उन पर करीब 70 लाख का खर्च करते है। वही सरोगेट को प्रति गर्भावस्था के लिए करीब 8 लाख रुपये का भुगतान किया और अब उनके चार महीने से लेकर 14 महीने तक के बच्चे है।

 

इन बच्चों के लिए हर हफ्ते 20 बड़े पैकेज लंगोट और 53 पैकेज बेबी फूड का इस्तेमाल होता है। क्रिस्टीना ने वेबसाइट मिरर को बताया कि सभी बच्चों के लिए जरुरी चीजों पर हर हफ्ते करीब तीन से चार लाख रुपया खर्च होता है। क्रिस्टीना ने आगे बताया कि मैं अपनी गर्भावस्था की योजना बना रही हूं, लेकिन तुरंत नहीं, क्योंकि अभी के लिए मुझे अपने बच्चों के साथ रहने की जरूरत है। हमेशा बच्चों की देखभाल करने में व्यस्त रहती हूं।