Hindi News

indianarrative

Shah Rukh Khan के पोर्न स्टार बनने की ख्वाहिश से लेकर Ranbir Kapoor के वर्जिनिटी खोने तक, देखें बॉलीवुड के हैरतअंगेज कबूलनामे

COURTESY- GOOGLE

बॉलीवुड सितारें एक्टिंग से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते है। कई बार आपके फेवरेट सेलेब्स चौंकाने वाला खुलासा कर देते है, जिसकी उम्मीद फैंस को नहीं होती। आइए नजर डालते है इन बॉलीवुड सेलेब्स के शॉकिंग कबूलनामे पर… 

रणबीर कपूर– बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कबूल किया कि उन्होंने महज 15 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि इसके बाद लड़की के साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला था।

कल्कि कोचलिन– बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने भी इंटरव्यू में कबूल किया था कि 9 साल की उम्र में उन्होंने किसी को अपने साथ यौन संबंध बनाने की इजाजत दी थी। उस समय कल्कि को पूरी तरह से इस बात की समझ भी नहीं थी कि इसका मतलब क्या होता है। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में कल्कि ने कहा था कि सालों तक उन्हें इस बात का डर था कि उनकी मां को पता चल जाएगा।

शाहरुख खान– शाहरुख खान ने एक बार पोर्न स्टार बनने की अपनी इच्छा को कबूल किया था। शाहरुख प्रबंधन गुरु अरिंदम चौधरी की किताब 'डिस्कवर द डायमंड इन यू' को लॉन्च करने के लिए दिल्ली में थे, इसी दौरान उन्होंने इस बारे में बात की। शाहरुख खान से ये पूछे जाने पर कि उन्हें इस इच्छा के लिए प्रेरणा कहां से मिली, शाहरुख ने कहा था कि वो हमेशा सिल्वेस्टर स्टेलोन के बहुत बड़े फैन रहे हैं जो हॉलीवुड सुपरस्टार बनने से पहले एक पोर्न स्टार थे।

संजय दत्त–  संजू बाबा उर्फ संजय दत्त ने अपने जीवन के शुरुआती दिनों में ड्रग्स ली थी। वो  इस बात को कबूल कर चुके है। उन्होंने बताया था कि 'मैं पाउडर सूंघता था और गोलियां भी लेता था। मेरा इलाज शुरू होने से पहले के आखिरी साल में, मैं अपने शरीर में ड्रग्स का इंजेक्शन भी लगाता था।'

रणवीर सिंह– जोश और जुनून से भरपूर रणवीर सिंह  ने एक बार कंडोम ब्रांड का एडोर्समेंट किया था। इस बारे में डीएनए को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि वो हमेशा अपने वॉयलेट में कंडोम रखते हैं और दूसरों से भी इसका इस्तेमाल करने की अपील करते है। इसी इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि सेक्सुअल वेल-बीइंग एक ऐसा विषय है जिस पर स्वस्थ चर्चा, शिक्षा और जागरुकता लाने की जरूरत है।