Hindi News

indianarrative

सोनाक्षी सिन्हा ने Lockdown में घटाया 15 किलो वजन !, ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों की खुली रह गई आंखें

photo courtesy Instagram

कोरोना के बढ़ते केस के चलते महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस लॉकडाउन में सोनाक्षी सिन्हा ने अपना काफी वेट लॉस किया है। जिसके चलते वो काफी सुर्खियों बटोर रही है। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है। जिनमें वो काफी ज्यादा स्लिम नजर आ रही है। लोग उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान है। इन फोटोज में सोनाक्षी सिन्हा अपने घर पर ही वर्कआउट करती दिखाई दे रही है। वो अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही है। क्रॉप टॉप और साइकलिंग टाइट्स में में सोनाक्षी पाइलेट्स मशीन पर पोज दे रही है।
 
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'जब आपके लिए #WFH का मतलब वर्कआउट फ्रॉम होम', अपनी इस पोस्ट में सोनाक्षी ने दो फोटोज शेयर की। जिसमें से एक में वो वर्कआउट करती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की जमकर तारीफें हो रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा का ये ट्रांसफॉर्मेशन कोई नया नहीं है, इससे पहले उन्होंने फिल्म 'दबंग' के लिए अपना 30 किलो वजन घटाया था। सोनाक्षी सिन्हा को वेट लॉस करने पर न सिर्फ फैंस बल्कि सितारें भी उनकी सराहना कर रहे है।

 
एक वक्त ऐसा था जब उन्हें अपने वजन के लिए खूब ट्रोल भी होना पड़ा था। कभी सोनाक्षी सिन्हा का 90 किलो से अधिक वजन हुआ करता था और ओवरवेट की वजह से उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा है। सोनाक्षी सिन्हा अपने वजन को लेकर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। इसको लेकर सोनाक्षी ने कहा था कि 'सालों तक मुझे मेरे वजन के कारण ट्रोल किया गया। मुझे कभी इस पर रिएक्शन देने की जरूरत महसूस नहीं हुई क्योंकि मुझे हमेशा लगता था कि मेरा उद्देश्य इससे बड़ा है।'  वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी अजय देवगन, संजय दत्त, प्रणिता सुभाष और नोरा फतेही के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली है। इसके अलावा वो फिल्म 'बुलबुल तरंग' में भी नजर आएंगी।