Hindi News

indianarrative

Happy Birthday Sonakshi: ‘दबंग गर्ल’ ने सुपर स्टार रजनीकांत के साथ फिल्म इंडस्ट्री में किया डेब्यू, सलमान खान ने ऑफर की थी Dabangg

photo courtesy Google

'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। उनका जन्म 2जून 1987को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था, लेकिन पढ़ाई मुंबई में हुई। फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया। फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा की पहचान उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा से थी, लेकिन अपने मेहनत के दम पर आज वो खुद एक ब्रांड है। पिता की परछाई से निकलकर उन्होंने बॉलीवुड में अपना नाम कमाया। सोनाक्षी सिन्हा एक्टिंग के अलावा, अपने हुस्न को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती है। इस हुस्न को पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।

सोनाक्षी ने साल 2005की फिल्म 'मेरा दिल लेकर देखो' के जरिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2010में सोनाक्षी को सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से बतौर लीड एक्ट्रेस एक्टिंग करने का मौका मिला। फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी का वजन काफी ज्यादा था। उनके मोटापे को देख एक बार एक मॉडल ने उन्हें गाय कहकर चिढ़ाया था। जिसके बाद उन्होंने अपना वजन कम करने की ठान ली और 'दबंग' फिल्म के लिए 30किलो तक वजन कम किया था।

ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले साल 2014में सोनाक्षी ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 'लिंगा' के जरिए तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी थी। कहा जाता है कि रजनीकांत को सोनाक्षी सिन्हा का काम इतना पसंद आया कि उन्होंने फिल्म के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स से बात की। जिसमें सलमान खान भी शामिल थे। रजनीकांत के कहने पर ही सोनाक्षी सिन्हा को 'दंबग' फिल्म ऑफर हुई। फिल्म में मौका मिलने पर सोनाक्षी ने अपनी मेहनत से दिखा दिया कि रजनीकांत के उनपर बने विश्वास को कायम रखा।

सोनाक्षी को रैपर के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने कई गानों में रैपिंग की है। इसके अलावा, उन्होंने पर्दे पर कई सुपरहिट मूवी भी दी है। जिसमें राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, लूटेरा, बॉस, हॉलीडे, तेवर, मिशन मंगल, खानदानी शफाखाना, आर.. राजकुमार और नूर शामिल है। सोनाक्षी सिन्हा की फैन फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है। सोनाक्षी के इंस्टा पर 19.5मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि वो खुद 296लोगों को फॉलो करती हैं।

टरव्यू में सोनाक्षी ने बताया था कि उनको दूल्हा कैसा चाहिए और उनका दिल किस एक्टर पर आ अटका था। इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा था कि 'मेरा होने वाला पति मुझे स्पेस दे.. ना कि मुझे बंधन में रखे।' साथ ही सोनाक्षी ने दुल्हन के लिए भी एक नसीहत दी कि जिसे चाहो उसी से शादी करो, लेकिन गलत कारणों के चलते कभी शादी ना करें।' किस एक्टर पर क्रश होने के सवाल पर सोनाक्षी ने ऋतिक रोशन का नाम लिया था। सोनाक्षी ने कहा 'मैंने जब ऋतिक को फिल्म 'कहो ना प्यार है' में पहली बार देखा तब से उनपर क्रश है।