Hindi News

indianarrative

दो जुड़वा बच्चों की मां दोबारा हुई प्रेग्नेंट, इस बार एक साथ दिए 10 बच्चों को जन्म, देख डॉक्टर्स के भी छूटे पसीने

photo courtesy Google

दक्षिण अफ्रीका (South Africa ) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला 10 बच्चे को जन्म देकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दें कि पिछले महीने ही मोरक्को में माली की हलीमा सिसी नाम की महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। लेकिन 37 साल की गोसियामी थमारा सिटहोल (Gosiame Thamara Sithole) ने एक साथ 10 बच्चों को सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए जन्म देकर उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बताया जा रहा है कि मां और सभी शिशु स्वस्थ है। महिला के 10 बच्चों में से 7 लड़के और 3 लड़कियां है। गोसियामी थमारा सिटहोल ने बताती हैं कि उन्हें और उनके पति तेबोहो सोतेत्सी को 8 बच्चों की उम्मीद थी लेकिन बाद में स्कैन में ये बात सामने आई कि वे 10 बच्चों की मां बनने वाली है। पहले ये बच्चे गलत ट्यूब में फंस गए थे, जिसकी वजह से स्कैन में दिख नहीं पा रहे थे। सिटहोल ने बताया कि उन्हें शुरुआत में अपनी प्रेगनेंसी को लेकर हैरान थीं। उनके लिए ये मुश्किल हो रहा था और वे बीमार भी हो गई थीं, हालांकि बाद में उन्हें इसकी आदत पड़ गई।

गोसियामी थमारा सिटहोल एक रीटेल स्टोर मैनेजर हैं और उनके पहले से दो जुड़ुवा बच्चे है। उनके पति और वे इन बच्चों के जन्म के बाद काफी खुश है। आपको बता दें कि इससे पहले मई महीने में माली की 25 साल की एक महिला हलीमा सिसी 9 बच्चों को जन्म देकर रिकॉर्ड बना चुकी थीं। महिला ने 5 लड़कियों और 4 लड़कों को जन्म दिया था. हालांकि इसके बाद हलीमा की तबीयत काफी खराब हो गई थी और उन्हें 2 हफ्ते अस्पताल में रहना पड़ा था। साल 2009 में अमेरिका की नाद्या सुलेमान ने भी 8 बच्चों को जन्म दिया था।