Hindi News

indianarrative

Sridevi के लिए उनकी मां से झगड़ बैठे थे बोनी कपूर, शादी की बात बीच में ही रह गई थी अधूरी, जानें फिर किसने की इनकी प्रेम कहानी को पूरी

photo courtesy google

लाखों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज 58वीं जयंती है। 'हवा हवाई', 'चांदनी' जैसे किरदार के लिए लोग उन्हें याद करते है। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवाकाशी में हुआ था। श्रीदेवी का असली नाम श्रीअम्मा यंगेर अय्यपन था। उनके पिता एक वकील हैं। उनकी मां का नाम राजेश्वरी है। श्रीदेवी ने महज चार साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने केरला स्टेट फिल्म अवार्ड समेत कई अवार्ड्स अपने नाम किए।

बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'सोलहवां सावन' थी। लेकिन पहचान उन्हें फिल्म 'हिम्मतवाला' से मिली। इस फिल्म में उनके साथ जीतेंद्र नजर आए थे। 'हिम्मतवाला' उस वक्त सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी साबित हुई। 80 और 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा पर राज करने लगी। वो सबसे महंगी एक्ट्रेस थी। उन्हें लोग बॉलीवुड की हिट मशीन कहते थे। यही वजह थी कि मेकर्स उन्हें हीरो से भी ज्यादा फीस देने पर राजी हो जाते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त श्रीदेवी ऐसी पहली एक्ट्रेस थीं जिन्हें एक करोड़ रुपये फीस मिली थी।

 

बोनी कपूर और श्री देवी की लव स्टोरी

साल 1996 में श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। मशहूर अभिनेत्री को दिल देने वाले बोनी कपूर की 28 साल की उम्र में ही मोना शौरी से शादी हो चुकी थी। शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद बोनी श्रीदेवी की फिल्म सोलहवां सावन देखते ही उन्हें दिल दे बैठे थे। जिसके बाद उन्होंने उनके करीब आने के हर संभव प्रयास किए। लेकिन उस वक्त उनका प्यार एक तरफा था। बताया जाता है कि उनके करीब आने की कोशिश में बोनी कपूर ने उन्हें मिस्टर इंडिया फिल्म का ऑफर दिया था।

उस वक्त उनकी फिल्मों की सारी डील्स श्रीदेवी की मां करती थी। उनकी मां ने फीस के तौर पर 10 लाख मांगे। लेकिन बोनी कपूर ने उन्हें 11 लाख दिए। इसके बाद श्रीदेवी की मां बोनी को पसंद करने लगी थीं। फिल्म के सेट पर जब भी श्री देवी होती वह उनके करीब आने की कोशिश करते और उन्हें हमेशा कम्फर्टेबल महसूस करवाने की कोशिश करते थे। साथ रहते रहे उन्होंने एक दिन श्री देवी को प्रपोस कर दिया था। जिसके बाद श्रीदेवी ने आठ महीने उनसे बात नहीं की थी। फिर भी बोनी कपूर लगातार कोशिश करते रहे और आखिर में उन्होंने यह कामयाबी हासिल है ली और दोनों ने शादी कर ली। श्रीदेवी और बोनी  कपूर की दो बेटियां है जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं।