Hindi News

indianarrative

बिकिनी में पोज दे रही थी सुहाना खान, पीछे से आए शाहरुख खान के बेटे ने अचानक कर दी Kiss

photo courtesy Google

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपने फिल्मों के अलावा, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में रहते है। वो अपने बच्चों को मीडिया से दूर ही रखना ज्यादा पसंद करते है। शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सुहाना खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो काफी क्लोज शूट किया गया है। वीडियो में आप अंदाजा लगा सकते है कि सुहाना स्विमिंग पूल में है और वो बिकिनी में पोज दे रही है। अपने पोज के साथ वो किसी और को भी अपनी इस वीडियो में शामिल करना चाह रही है।

ये कोई और नहीं बल्कि उनका छोटा भाई अबराम खान है। दरअसल, आज अबराम खान का आज 8वां बर्थडे है। ये वीडियो शेयर कर सुहाना ने अबराम को जन्मदिन की बधाईयां दी है। सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में दोनों भाई-बहन एक साथ में पूल में नजर आ रहे है। इसमें नन्हें अबराम अपनी बड़ी दीदी के साथ पोज देने के लिए घुटनों के बल तेजी से आते है और उन्हें किस कर लेते है। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो को शाहरुख खान के फैंस काफी पसंद कर रहे है।

आपको बता दें कि शाहरुख खान का सबसे छोटा लाडला अबराम खान फिल्म में अपना डेब्यू कर चुका हैं। साल 2014 में आई शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' से अबराम ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली। दरअसल, मूवी के बिल्कुल ऐंड में क्रेडिट में दिखाई देते है। फिल्म में सिर्फ अबराम ही नहीं उनकी मां गौरी खान भी नजर आईं हैं। हालांकि शाहरूख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये बहुत जल्दबाजी में लिया हुआ फैसला था और इससे पहले आर्यन भी एक फिल्म में नजर आ चुका है जब वो सिर्फ ढाई साल का था।