Hindi News

indianarrative

Suhana khan ने जस्टिन बीबर के Peaches सॉन्ग पर दिखाए सेक्सी मूव्स, Killer एक्सप्रेशन्स से लोगों को किया हैरान

photo courtesy Google

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। उनकी फोटोज और वीडियोज देखने के लिए फैंस बेकरार रहते है। उन्होंने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्मस पर उनके फैन पेज बने हुए, जो अक्सर उनकी अनसीन फोटोज और वीडियो को शेयर करते रहते है। हाल ही में सुहाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उनके इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर किया गया है। 

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Suhana khan (@suhanakha2)

वीडियो में सुहाना खान हॉलीवुड के फेमस सिंगर और एक्टर जस्टिन बीबर का फेमस गाना गुनगुनाते दिखाई दे रही है। वो अपनी एक दोस्त के साथ जस्टिन बीबर के गाने 'पीचेस' पर लिप सिंक करती नजर आ रही है। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन्स फैंस का दिल चुरा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि सुहाना खान ने यैलो और ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। वीडियो ने इंटरनेट पर आतंक मचाया हुआ है। सुहाना के अदाएं लोगों को घायल कर रही है।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Suhana khan (@suhanakha2)

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर #SuhanaKhan ट्रेंड हो रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में सुहाना खान ने अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्होंने अपनी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सुहाना ने अपने बर्थडे पर मिंट ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने न्यूयॉर्क में दोस्तों के साथ बर्थडे मनाया था। अपनी एक फोटो को शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा है- '21' और इसके साथ हार्ट की इमोजी लगाई थी। सुहाना की फ्रेंड अलाना मार्केल और प्रियंका केडिया ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज को शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'उफ्फ… यह सीन..'