Hindi News

indianarrative

BMC ने सील कर दी सुनील शेट्टी की बिल्डिंग, जानें क्यों लिया गया ये एक्शन?

BMC ने सील कर दी सुनील शेट्टी की बिल्डिंग

मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट्स की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है।  सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी के साथ यहीं रहते हैं। बिल्डिंग दक्षिणी मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित है। इस बिल्डिंग में कई लोग कोरोनावायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद बीएमसी ने इस बिल्डिंग को सील करने का फैसला लिया।

यह वही बिल्डिंग है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीएमसी के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड ने बताया कि सुनील शेट्टी का पूरी परिवार सुरक्षित है। उनके परिवार में किसी को कोरोनावायरस नहीं है। इस बिल्डिंग में 30 माले और 120 फ्लैट्स हैं। मुंबई के डी वार्ड के अस्सिटेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड़ ने इस बात की पुष्टि की है कि बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। इसमें मालाबार हिल्स और पेडर रोड भी शामिल है। कोरोना की दूसरी वेव में हाई राइज जगहों से 80 प्रतिशत मामले सामने आए थे। 

सुनील शेट्टी के प्रवक्ता ने बताया कि अभी अभिनेता और उनका परिवार मुंबई से बाहर है। सुनील शेट्टी लंबे समय से इसी अपार्टमेंट में रह रहे हैं। उनके अलावा 25 और परिवार इनमें रहते हैं। इस बिल्डिंग में कुछ केस सामने आए थे, जिन्हें सीधे अस्पताल के जाया गया।