Hindi News

indianarrative

Sunny Leone पर कहर बनकर टूटा कोरोना, पति डेनियल वेबर को हुई ये गंभीर बीमारी, देखें ये रिपोर्ट

photo courtesy Google

बॉलीवुड में कई कपल्स ऐसे है, जो लोगों को काफी पसंद है। इनमें से एक है सनी और डेनियल वेबर की जोड़ी। सनी और डेनियल अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते है, उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते है। इन दिनों दोनों चर्चा में है। चर्चाओं में रहने के पीछे की वजह सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि डेनियल द्वारा किया गया बड़ा खुलासा है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, डेनियल ने कोरोना काल में अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की।

आपको बता दें कि इन दिनों सनी और डेनियल अपने बच्चों के साथ अपने न्यूयॉर्क वाले घर में हैं। डेनियल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हर जगह अफरा तफरी मची हुई है। मैं मदद करना चाहता था। जरूरी नहीं मदद सिर्फ पैसों से की जाए इसके अलावा लोगों को उम्मीद बांधना भी एक बहुत जरूरी काम था। उम्मीद छोड़ चुके लोगों को वापस जिंदगी की राह दिखाना एक मानवीय कदम था, जो मैं करना चाहता हूं।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

डेनियल ने आगे कहा कि कोरोना काल में मैं खुद कई बार एंग्जाइटी का शिकार हुआ और बहतु परेशान रहा। मेरे आपने लोग कोविड पॉजिटिव थे, गंभीर रूप से बीमार थे। मैं पिछले 17 महीने से न्यूयॉर्क में अपने परिवार से नहीं मिल पाया। मैं भी दूसरे लोगों की तरह ही हूं। मैं भी इंसान हूं और अगर ऐसे में कोई कहे मैं इस महामारी में नहीं डरा तो शायद यह झूठ होगा। यह संभव ही नहीं है। क्योंकि यह पैसे के बारे में नहीं है कि आप कितने धनी हैं, यहां सर्रवाइवल का सवाल है। जिन लोगों के पास बहुत सारा पैसा है वो भी मर रहे है।

उन्होंने आगे कहा कि इस माहौल को देखते हुए हम सब एंग्जाइटी का शिकार हुए। हम सब खुद को, अपनों को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि सनी लियोनी और डेनियल ने साल 2011 में शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हैं। उन्होंने निशा कौर वेबर को गोद लिया था। बेटी को गोद लेने के बाद ही दोनों सरोगेसी से जुड़वां बेटों नोह और अशर के माता-पिता बने थे। सनी लियोनी अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।