Hindi News

indianarrative

MS Dhoni की दिवानी है Sunny Leone, करना चाहती है उनसे शादी, देखें वीडियो

photo courtesy google

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अपनी हॉट एंड बोल्ड अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाए रखती है। उनकी खूबसूरती पर लाखों फैंस फिदा है। पॉर्न इंडस्ट्री को छोड़ सनी ने बॉलीवुड में काफी मेहनत कर अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्हें बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' कहा जाता है। उन्होंने कई आइटम नंबर कर लोगों का दिल जीता है। सनी लियोनी की दिलचस्पी न सिर्फ फिल्मों में है बल्कि खेल जगत में भी है। सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में अपने फेवरेट क्रिकेटर का खुलासा किया था। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सनी लियोनी अपने पसंदीदा क्रिकेटर के नाम का खुलासा करती नजर आ रही है। ये वीडियो साल 2019 में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। इसमें सनी लियोनी से एक पत्रकार ने पूछा कि उनके सबसे पसंदीदा क्रिकेटर कौन हैं। इस सवाल के जवाब पर सनी ने फट से इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान यानी 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम लिया था। ये सुन वहां मौजूद लोग हंसने लगे। धोनी के प्रति दिल में छिपे प्यार को सनी लियोनी ने मीडिया के सामने उजागर किया।

सनी लियोनी ने बताया कि 'धोनी मेरे फेवरेट किक्रेटर है। मुझे लगता है कि उनके पास सबसे क्यूट चाइल्ड है, है न? मैं देखती हूं कि वो अपनी बच्ची यानी जीवा सिंह धोनी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते है और ये काफी क्यूट लगता है। वो मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं क्योंकि वो फैमिली मैन हैं।' वहीं सनी ने धोनी को पसंद करने की वजह के पीछे उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी या सूझबूझ भरी कप्तानी नहीं बताई। उन्हें तो बस महेंद्र सिंह धोनी का उनके परिवार के साथ जो गहरा जुड़ाव है वहीं सबसे ज्यादा पसंद आया। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अपने पोस्ट के जरिए इंटरनेट पर कहर ढाती है।