Hindi News

indianarrative

पटना का लड़का मायानगरी में कैसे बना स्टार?, सुशांत को याद कर भावुक हुईं बहन श्वेता

सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है

आज एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे है। सुशांत की मौत के 7 महीने गुजर चुके हैं। अभी भी उनकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पायी है। उनके फैंस आज उन्हें उनकी सीरीयल, फिल्मों के जरिए याद कर रहे हैं। सुशांत को याद कर फैंस भावुक हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऐक्टर अपनी मां की गोद में प्यारी सी मुस्कान बिखेरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'लव यू भाई। तुम मेरा हिस्सा हो और हमेशा रहोगे।'
 
सुशांत की करियर की बात करें तो उनका जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना शहर में हुआ था। सुशांत ने पटना और दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सुशांत सिंह राजपूत ने 2007 में अपना पहला प्ले 'पुकार' और दूसरा कॉमेडी प्ले 'दौड़ा दौड़ा भागा भागा सा' से अपनी प्रतिभा को दुन‍िया के सामने लाने की शुरुआत की थी। सुशांत टेलीविजन पर सीरीयल्स में काम किए। टेलीविजन में जबरदस्त सफलता हास‍िल करने के बाद सुशांत ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। उन्होंने 2013 में अपनी पहली फिल्म 'काई पो चे' किया। फिल्म हिट हुई और सशांत स्टार बन गए।
 
इसके बाद सुशांत के पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके' और 'डिटेक्ट‍िव ब्योमकेश बख्शी' फिल्म में काम किया। 2016 में सुशांत की फिल्म 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हुई। यह सुशांत के कर‍ियर की बहुत बड़ी हिट थी. धोनी के किरदार में सुशांत आज तक याद किए जाते हैं।
 
पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने हमेशा के लिए दुनिया को अलव‍िदा कह दिया। वे अपने फ्लैट में फांसी से लटकते पाए गए थे। उनकी संदेहास्पद मौत पर सीबीआई जांच चल रही है। अभी तक सुशांत की मौत पर कोई ठोस जानकारी नहीं है। सुशांत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल पर भी खुब चर्चा हुई और तो और कई गिरफ्तारियां भी हुई।