Hindi News

indianarrative

Sushant Singh Rajput Record: सुशांत सिंह राजपूत के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड, लाख कोशिशों के बाद भी अक्षय कुमार नहीं कर पाए ब्रेक

photo courtesy Google

14 जून 2020 वो तारीख, जब सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत का लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। उन्होंने छोटे पर्दे पर खूब नाम कमाया। टीवी सीरीयल पवित्र रिश्ता में मानव का किरदार निभाकर वो घर-घर मशहूर हए। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी मेहनत के दम पर टॉप एक्टर्स को मात देने लगे। सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म 'काय पो चे' और आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी। सुशांत सिंह के नाम एक रिकॉर्ड रहा।

सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनवर्सिरी पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के फिल्मी करियर का सफर दिखाया गया है। इस वीडियो में 'काई पो चे' से लेकर 'दिल बेचारा' तक का जिक्र किया गया है। साथ ही वीडियो में फिल्म 'पीके' के लिए दिए गए सुशांत के ऑडिशन की भी फुटेज दिखाई गई है। दरअसल इस वीडियो को उनकी आखिरी फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by MCCC (@mukeshchhabracc)

वीडियो को शेयर करते हुए मुकेश छाबड़ा ने कैप्शन में लिखा- 'सुशांत सिंह राजपूत, एक ऐसा लड़का जो कभी ऑडिशन में फेल नहीं हुआ, जिसने लाखों दिलों को अपने टैलेंट के दम पर जीता और अब वो सदा के लिए हमारे दिलों में बस गया है।' आपको बता दें कि सुशांत सिंह के नाम यह भी रिकॉर्ड है कि वो कभी भी ऑडिशन में फेल नहीं हुए है। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में की। जिसमें काई पो चे, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, छिछोरे, सोन चिरैया, राब्ता, एमएस धोनी- द अनटोल्ट स्टोरी जैसी कामयाब फिल्में शामिल है। सुशांत की थिएटर में रिलीज हुई आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी। इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीता था।