Hindi News

indianarrative

SSR: अनुभव सिन्हा ने उड़ाया सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मजाक ! पोस्ट देख लोग हुए हैरान

photo courtesy Google

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक साल साल होने वाला है। 14 जून को सुशांत का शव उनके घर में पंखे से लटका हुआ मिला था। इस केस की जांच कई एंगल से सीबीआई, एनसीबी और ईडी कर रही है। सुशांत के फैंस अब तक उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे है। इसी बीच फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा का सुशांत सिंह राजपूत पर ऐसा कमेंट आया, जो लोगों को सुशांत का मजाक उड़ाने के जैसा लगा। अनुभव सिन्हा ने सुशांत सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया।

इसी ट्वीट पोस्ट को लेकर अनुभव सिन्हा अब ट्रोल हो रहे है। दरअसल, शुक्रवार को अनुभवन सिन्हा ने ट्वीट किया और लिखा- 'ssr सीजन 2 जल्द आ रहा है।', इस ट्वीट को लेकर अनुभव सिन्हा ट्रोल हो गए। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- 'क्या तुम किसी के निधन का मजाक बना रहे हो।' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'एसएसआर का नाम केवल नेम, फेम और पैसे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। देखना भगवान तुम्हें कैसे और कब भुगतवाएगा।' इसके अलावा, एक और यूजर ने लिखा- 'हॉ इतनी जलन, तुम्हारी बारी भी आएगी। पेशेंस तो रखो।'

आपको बता दें कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन की खबर से हर कोई हैरान रह गया था। अभिनेता के परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के ऊपर दिवंगत अभिनेता के पैसे हड़पने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद घटना के करीब तीन महीने बाद सुशांत का केस सीबीआई को सौंप दिया गया था। सीबीआई अब भी मामले की जांच कर रही है।