Hindi News

indianarrative

Sushant Singh Rajput ने इस मामले में Virat Kohli को छोड़ा काफी पीछे, नंबर- 1 पर बनाई जगह

photo courtesy Google

द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑफ 2020 की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को पहला स्थान दिया गया। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल 14 जून को निधन हो गया था। इस केस की जांच देश की प्रमुख एजेंसियां सीबीआई, एनसीबी और ईडी कर रही है। इस केस को लेकर अपडेट सामने आती रहती है। लेकिन सुशांत से जुड़ी इस खबर ने फैंस के चेहरे पर हंसी लाने का काम किया है। इस लिस्ट में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी दिवगंत सुशांत सिंह राजपूत से काफी पीछे है।    

दरअसल, द टाइम्स हर साल 50 सबसे डिजायरेबल मैन की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में अलग-अलग फील्ड के 40 साल से कम सबसे डैशिंग व्यक्तियों का चुनाव किया जाता है। साल 2020 की लिस्ट में टॉप पर ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जगह बनाई है। यह रैंकिंग ऑनलाइन वोट्स और इंटरनल जूरी के निर्णय के आधार पर तैयार की जाती है। सुशांत सिंह का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन एक्टर थे। सुशांत की ऐस्ट्रॉनमी और ऐस्ट्रोफिजिक्स में काफी दिलचस्पी थी। साथ ही वह अलग विषयों की किताबें भी पढ़ते थे।

साइंस में रुचि होने के कारण वह अमेरिका में नासा और यूरोपियन न्यूक्लियर रिसर्च लैब सर्न का भी दौरा कर चुके थे। द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की लिस्ट में टॉप 10 में सुशांत सिंह राजपूत के बाद विजय देवरकोंडा, आदित्य रॉय कपूर, विकी कौशल, दुलकर सलमान, विराट कोहली, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, गुरफतेह सिंह पीरजादा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम शामिल हैं। अन्य नामों में सिद्धार्थ शुक्ला, कार्तिक आर्यन और रणबीर कपूर जैसे सिलेब्स शामिल हैं। इस लिस्ट के अलावा एक फॉरएवर डिजायरेबल मेन की अलग लिस्ट निकाली जाती है। इस लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, ऋतिक रोशन और महेश बाबू के नाम शामिल है।