Hindi News

indianarrative

सुशांत सिंह को मिला खास सम्मान, फैंस हुए इमोशनल

sushant singh rajput

दिवंगत नेता सुशांत सिंह राजपूत को गजरे 8 महीने हो गए हैं। हालांकि उनके फैंस अभी भी उन्हें हर दिन याद करते हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस अक्सर उन्हें याद करते हैं। मुंबई में दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। इस मौके तमाम लोगों को सम्मानित किया। इस बीच दिवगंत अभिनेता सुशांत को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर के तौर पर सम्मानित किया गया। एक्टर को ये अवॉर्ड उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा के लिए दिया गया।

दादा साहेब फाल्के यानी DPIFF ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। DPIFF ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर शेयर की, जिस पर   ‘क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर।। दिवंगत श्री सुशांत सिंह राजपूत (1986-2020) लिखा है। सुशांत को मिले इस सम्मान से उनके फैंस बेहद खुश हैं साथ ही काफी इमोशल भी हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह से फैंस एक्टर को बधाई दे कर उन्हें याद  कर  रहे हैं।

आपको बता दें कि सुशांत ने फिल्म 'काई पो चे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंन कभी पीछे मुढ़कर नहीं देखा। अपने करियर में उन्होंने एमएस धोनी, 'कैदारनाथ', 'छिछोरे', 'शुद्ध देसी रोमांस' जैसी सुपरहिट फिल्मों में शानदार काम किया। सुशांत आखिरी बार फिल्म दिल बेचारा में नजर आए