Hindi News

indianarrative

बोरिंग व्हाइट शर्ट से पाएं स्टाइलिश लुक, साड़ी से लेकर लहंगे के साथ कर ऐसे करें कैरी

photo courtsey Google

हर किसी के कलेक्शन में 'व्हाइट शर्ट' जरुर शामिल होती है। व्हाइट शर्ट को आप ऑफिस और दूसरे फॉर्मल इंवेट्स के अलावा क्लासी लुक पाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हो। व्हाइट शर्ट्स कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। ये ना सिर्फ बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी हैं बल्कि बहुत ही वर्सटाइल भी है। अगर आपके पास भी व्हाइट शर्ट है, तो आप भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस जैसा लुक बेहद आसानी से पा सकते है। चलिए आपको दिखाते है एक्ट्रेसेस के व्हाइट शर्ट में टॉप 5 लुक्स-

यह भी पढ़ें- अनन्या पांडे से कही ज्यादा हॉट है उनकी बहन अलाना पांडे, ग्लैमरस फोटोज देख आप भरने लगेंगे आहें

दीपिका पादुकोण की तरह आप भी अपनी ओवरसाइज़्ड शर्ट को मॉम जींस और बस्टियर स्टाइल टॉप के साथ पहन सकते है। ये आपको कमाल का लुक देगा।

कंगना रनौत ने व्हाइट शर्ट को बेहद सोफिस्टिकेटेड तरीके से स्टाइल किया है। उनका ये लुक ट्रेंडी होने के साथ-साथ बेहद प्रैक्टिकल भी है।

जैकलीन फर्नांडिस भी व्हाइट शर्ट में वर्सटाइल है। रेड फ्रिंज्ड स्कर्ट के साथ हो या बेसिक व्हाइट जींस के साथ जैकी व्हाइट शर्ट में रॉक कर रही है।

अनुष्का शर्मा व्हाइट शर्ट से ऑब्सेस्ड है। अनुष्का को अक्सर एयरपोर्ट पर एक से बढ़ कर एक व्हाइट शर्ट लुक्स में देखा जा सकता है।

अदिती राव हैदरी का एथनिक लुक कुछ कम नहीं है। व्हाइट शर्ट को फेस्टिव और वेडिंग फंक्शन्स पर ब्रोकेड स्कर्ट्स से लेकर साड़ियों तक किसी भी चीज के साथ पहना जा सकता है।