Hindi News

indianarrative

विदेशी महिला को लोगों ने बताया ‘कुंभकर्ण की बहन’, जानें क्या है पूरा माजरा

photo courtesy pixabay

नवरात्र आज से शुरु हो चुके है और सोशल मीडिया पर लोग मां दुर्गा की शक्ति की कहानी खूब सुन रहे है। इस बीच एक और महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस महिला को लोग 'कुंभकर्ण की बहन' का नाम दे रहे है। दरअसल, इस महिला के आदतें बिल्कुल कुंभकर्ण से मिलती-जुलती है। जिस तरह कुंभकर्ण को उठाते के लिए हर हथकंडे अपनाएं गए थे, उसी तरह इस महिला को भी नींद से जगाने के लिए तमाम कोशिशें की गई, पर नींद ऐसी सारी कोशिशें नाकाम होती हुई नजर आई। 
 
ये वीडियो अब सोशल मीडिया  पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह एक महिला खर्राटे मारकर सो रही होती है। उसके सामने इतना शोर मचाया जाता है इसके बावजूद उसकी नींद नहीं खुल रही है। वो महिला कुर्सी पर आराम से सो रही होती है। वहीं, उसके सामने एक शख्स काफी जोर-जोर से भोंपू बजाता है। इसके बावजूद महिला सोती रहती है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इसका नाम 'कुंभकर्ण की बहन' रख दिया है। आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो-     

 
वीडियो देखतक आप समझ ही गए होंगे कि लोग आखिर इस महिला को क्यों 'कुंभकर्ण की बहन' कह रहे है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को Fred Schultz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए काफी मजेदार कैप्शन भी लिखा है। ये वीडियो अब लोगों को काफी गुदगुदा रहा है। इस वीडियो को 10 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है। वीडियो को लाइक और शेयर करने के साथ-साथ लोग काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे है।