Hindi News

indianarrative

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी, जानिए क्या है पूरा मामला ?

photo courtesy Google

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के नैतिक बनकर मशहूर हुए करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करण मेहरा की पत्नी निशा रावल उनके खिलाफ गोरेगाव पुलिस स्टेशन में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। निशा ने अपनी शिकायत में कहा है कि करन मेहरा ने उनके साथ पहले लड़ाई की और फिर मारपीट की। निशा रावल की शिकायत पर पुलिस ने करण मेहरा पर धारा 336, 337, 332, 504, 506के तहत मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर लिया है। अब करण की कोर्ट में पेशी होगी।

 

 

आपको बता दें कि करण मेहरा और निशा रावल की शादी 6साल तक रिलेशन में रहने के बाद साल 2012में हुई थी। दोनों की मुलाकात 'हंसते-हंसते' के सेट पर हुई, जब करण मेहरा बिग बॉस में गए थे तभी निशा प्रेग्नेंट थीं। दोनों का एक बेटा है जिसका जन्म 2017में हुआ।  सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को यानी 31मई को दोनों के बीच जमकर बहस हुई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई, जिसके बाद पत्नी ने पुलिस स्टेशन जाकर केस दर्ज करवाया। इसके बाद करण मेहरा को पूछताछ के लिए गोरेगांव पुलिस स्टेशन बुलाया गया और कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया।

काफी दिनों से करण और निशा की शादी में अनबन की खबरें चल रही थीं। हाल ही में करन ने ऐसी खबरों को झूठा बताया था। एक इंटरव्यू में करण ने कहा था कि कोविड के दौरान निशा ने उनका पूरा ख्याल रखा। करण मेहरा ने सफाई देते हुए कहा था कि वो बीते दिनों पंजाबी प्रोजेक्ट को लेकर शूटिंग में बिजी थी। उनके लिए बीते 2हफ्ते बहुत तनावपूर्ण रहे। उन्होंने बताया कि वे शूटिंग कर रहे थे कि इस दौरान उन्हें शरीर में दर्द हुआ और बहुत थके हुए महसूस कर रहे थे। शरीर में कोरोना के सिम्टम्स दिख रहे थे।

 

 

कुछ दिन पहले मुंबई लौटे और उन्होंने टेस्ट कराया जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव रही, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि कि अब वो खुद को काफी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि मेरी तबियत ठीक नहीं थी। मेरी पत्नी निशा ने मेरा पूरा ख्याल रखा। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण ने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। उनके किरदार का नाम नैतिक सिंघानिया था। इस सीरियल के बाद वो घर-घर में मशहूर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने 'नच बलिए 5', 'नच बलिए', 'श्रीमान वर्सेस श्रीमती' और 'बिग बॉस 10' में हिस्सा लिया था।