Hindi News

indianarrative

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट, इस तारीख से लग सकता है टोटल लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट। फाइल फोटो

महाराष्ट्र में रोजाना कोरोना विस्फोट हो रहा है। हालात ये है कि महाराष्ट्र लॉकडाउन के मुहाने पर पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में 35 हजार से ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हरकत में आ चुके हैं। मामले की गंभीरता के मद्देनजर उद्धव ठाकरे शुक्रवार को मुंबई में एक अहम बैठक करने वाले हैं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि हालात काबू में नहीं हुए तो दो अप्रैल के बाद संपूर्ण लॉकडाउन पर विचार किया जा सकता है।  

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों के अंदर 35 हज़ार 952 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि 111 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 53 हज़ार 795 तक पहुंच चुका है। वहीं महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 2 लाख 62 हज़ार 685 का आंकड़ा छू चुके हैं। फिलहाल राज्य का रिकवरी रेट 87.78% है जबकि मृत्यु दर 2.07 साथ है।

महाराष्ट्र की राजधानी और देश के आर्थिक राजधानी मायानगरी मुंबई में भी बीते 24 घंटों के अंदर कोरोना के 5 हज़ार 505 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 13 मरीजों की कोरोना के चलते मौत हो गई है। शहर में अब तक कुल 3 लाख 80 हज़ार 146 कोरोना के मामले हो चुके हैं। वहीं मुंबई में अब तक 11 हज़ार 623 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है।