Hindi News

indianarrative

Coconut Oil: कब्ज से है परेशान ! तो आज ही करें नारियल तेल का इस्तेमाल, जानिए कैसे ?

photo courtesy Google

इस दौड़ती भागती जिंदगी में आप अपनी डाइट का खास ख्याल नहीं रख पाते है। कभी जंक फूड तो कभी कोल्ड ड्रिंक पीकर अपना पेट भर लेते है। कभी-कभार जंक फूड का सेवन करने से इसका शरीर पर कोई खास असर तो नहीं पड़ता, लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो कई सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर पाचन की समस्याओं का… कब्ज होना आम बात है, लेकिन कब्ज मुंह के छालों जैसे संबंधी बीमारियों की जड़ है। इसलिए कब्ज को दूर करना बेहज जरुरी है।

कब्ज की समस्या दूर करने के घरेलू इलाजों में आप नारियल तेल की मदद ले सकते है। ध्यान रहें यहां आपको स्किन और बालों में इस्तेमाल किया जाना वाला नारियल तेल नहीं लेना है। खाने के लिए हमेशा वर्जिन यानी शुद्ध नारियल तेल का ही इस्तेमाल करना है। नारियल के तेल से कब्ज से काफी हद तक आराम मिलता है। चलिए आपको बताते है कि कैसे करें नारियल के तेल से कब्ज को दूर- 

मौसम के हिसाब से फलों का जूस बना लें। फिर चाहे तरबूज हो, खरबूज हो या फिर संतरा और अनार… इसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिलाएं और दिन में एक बार लंच या डिनर से कम से कम आधा घंटे पहले इसे पी लें।

नारियल तेल के सेवन का ये सबसे आसान तरीका है। इसके लिए एक गिलास गुनगुना पानी लेकर उसमें नारियल तेल की बूंदें मिलाएं और अच्छे से मिक्स करके आराम से पानी को पी लें। गर्म पानी खाने को आसानी से पचाने का काम करता है और नारियल तेल कब्ज स्टूल को सॉफ्ट बनाने में।

नींबू में मौजूद एसिड मल को साफ कर कब्ज से राहत दिलाता है। तो इसके लिए एक कप या गिलास में नींबू का रस डालें और साथ ही नारियल तेल भी और इसमें गुनगुना पानी मिलाकर पीना है। इस ड्रिंक को आप रोजाना इस्तेमाल न करके हर दूसरे दिन पिएं।

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि अदरक पाचन के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है और हल्दी सेहत के लिए जरूरी कई सारे तत्वों से भरपूर होती है। तो आपको गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी, एक चौथाई चम्मच के करीब अदरक का रस या पाउडर और एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अच्छे से मिक्स करते हुए रात को सोने से पहले इसका सेवन करें।