Hindi News

indianarrative

Maharashtra Corona Virus News Update: महाराष्ट्र-पंजाब में कोरोना बेकाबू, कई शहरों में लॉक डाउन और नाइट कर्फ्यू , दिल्ली में भी खतरा बढ़ा

महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना बेकाबू

महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना फिर बेकाबू होने लगा है। दिल्ली में भी कोरोना के मरीजों का आंकड़ा डराने लगा है। महाराष्ट्र में जहां कई शहरों में लाकडाउन लगा दिया गया है तो वहीं पंजाब में नाइट कर्फ्यू के सात स्कूल-कॉलेजों को पूरी तरह बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

महाराष्ट्र में बनी हुई है। महाराष्ट्र में एकबार फिर एक दिन में सबसे ज्यादा 15,817 मामले दर्ज किए गए। राज्य में यह पिछले 6 महीने में एक दिन में आने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं। हालात को देखते हुए कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर लोगों ने कोरोना एसओपी का ठीक ढंग से पालन नहीं किया तो लॉकडाउन और अधिक सख्ती के साथ लागू कर दिया जाएगा।

महाराष्ट्र में पिछले साल अक्टूबर में 15 हजार मामले पाए गए थे। कुल मामलों की संख्या 22.82 लाख हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 52,723 पहुंच गई। इनमें से 56 लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई। महाराष्ट्र के कई शहर हालात को देखते हुए एक बार फिर लॉकडाउन करना पड़ा है।

नागपुर में 21 मार्च तक के लिए सात दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है जबकि पुणे में रात के वक्त कर्फ्यू लगा है। औरंगाबाद ने भी वीकेंड्स पर टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया है। पिछले महीने अमरावती में लॉकडाउन लगा था। जलगांव में 11 से 15 मार्च तक जनता कर्फ्यू लगा है। इसके अलावा मुंबई, नागपुर, पिंपरी चिंचवाड़, नासिक, औरंगाबाद, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण डोंबिवली, अकोला, यवतमाल, वाशिम और बुलधाना में मूवमेंट पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है।

कोरोना महामारी से डरी पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार ने शुक्रवार रात से 4 और जिलों में रात का कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही अब आठ जिले ऐसे हो गए हैं, जहां रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। जिन जिलों में Night Curfew लगा है उनमें लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और होशियारपुर शामिल हैं। अगर कोरोना की रफ्तार नहीं रुका तो अन्य शहरों में भी सख्ती बढ़ाई जाती है।