Hindi News

indianarrative

Coronavirus: कोरोना के मरीजों ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड! आंखें खोलो और देखो कोरोना वायरस के आंकड़ों की असल सच्चाई क्या है

ये है कोरोना मरीजों के आंकड़ों की सच्चाई

'यह सच है कि अब तक भारत में 1 करोड़ 59 लाख 25 हजार लोग कोरोना से पीड़ित हुए हैं, लेकिन सच यह भी है कि 1 करोड़ 34 लाख 50 हजार ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। जिन लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है उनमें से  ज्यादातर मरीजों को हार्ट, किडनी और लीवर जैसी कई अन्य गंभीर बीमारियां थीं।'

भारत में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना केस का रिकॉर्ड अमेरिका के नाम दर्ज था, लेकिन 21 मई की रात 12 बजे तक भारत के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किए मरीजों की संख्या ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगभग 3 लाख 15 हजार मरीजों की संख्या के साथ भारत अब पहले नम्बर है।

पूरे भारत में एक दिन में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी 2000 को क्रॉस कर चुका है। हालांकि इसके साथ यह भी सच्चाई है कि जितने नए मरीज आ रहे हैं लगभग उतने ठीक हो कर वापस घर भी जा रहे हैं। 

भारत में  अभी तक कुल 1 करोड़ 59 लाख 24 हजार 806 लोग कोरोना से पीड़ित हुए थे। इनमें से 1 करोड़ 34 लाख 49 हजार 406 मरीज ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं और 22 लाख 84 हजार 248 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। 

उपलब्ध आकंड़ों के मुताबिक अभी तक 13 करोड़ हिंदुस्तानियों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इतनी बड़ी संख्या को इतने कम समय में टीका लगाना अपने आप में एक रिकॉर्ड है।   

भारत में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज महाराष्ट्र से आए हैं। यहां अब तक 67 हजार 468 लोगों को कोरोना का संक्रमण हुआ है। इसी के साथ सच्चाई यह भी है कि 21 अप्रैल की रात 12 बजे तक की जानकारी के मुताबिक राज्य में कुल 11 हजार 891 मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं। 54 हजार 985 मरीज ठीक होकर अपने घरों का जा चुके हैं।

(सोर्स covid19india.org)