Hindi News

indianarrative

महामारी में पपीता के दामों ने छुआ आसमान, तो उसकी जगह खाएं ये 4 फल, मिलेंगे वही फायदे

Image Courtesy Google

कोरोना महामारी के दौर में फलों और सब्जियां के कीमत आसमान छू रहे है। महामारी के बीच मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे ही फलों की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। खासकर पपीता की मांग तेज होती जा रही है, क्योंकि पपीता इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। डॉक्टर्स टायफाइड जैसी बीमारियों में पपीता खाने की सलाह देते है। कोरोना से रिकवर करने के लिए लोग पपीता का सेवन कर रहे है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए पपीता के दाम भी बढ़ गए है। जिसके चलते लोगों के लिए पपीता खरीदना बजट से बाहर हो रहा है।

पपीता में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी9 होता है। जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। पपीता में फाइबर और फोलिक एसिड भी अच्छी मात्रा में होता है इससे दिल की बीमारियों को खतरा कम हो जाता है। पपीते में पपैन और चाइमोपपैन जैसे दो खास एंजाइम्स होते है, जिससे पाचन संबंधी परेशानियां दूर होती है। इसके अलावा शरीर में सूजन और कैंसर जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए भी पपीता फायदेमंद है। लेकिन अगर आपको पपीता नहीं मिल रहा है या पपीता को अपनी डाइट में शामिल करना आपके बजट के बाहर है तो आप पपीता की जगह इन फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

खरबूजा- पपीता की तरह खरबूजे में विटामिन सी काफी मात्रा में होता है। पपीता की तरह खरबूज में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है। विटामिन ए खरबूजा और पपीता दोनों में होता है। ये आंखों, इम्युनिटी और स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।

अनानास- पपीता में पाए जाने वाले विटामिन अनानास में भी होते है। इसमें विटामिन सी, ए, ई और विटामिन के काफी मात्रा में होता है। वहीं पपीता में पाया जाने वाला फोलेट भी अनानास में होता है। इम्युनिटी बूस्ट करने और त्वचा के लिए भी अनानास फायदेमंद है। अनानास इंफ्लामेशन को कम कर पाचन को दुरुस्त करता है।

आम- गर्मियों में आम सबसे ज्यादा आता है। आम में भी पपीता वाले कई गुण होते है। अगर आपको पपीता नहीं मिल रहा तो आप इसकी जगह आम खा सकते है। पपीता और आम 8 फीसद डायटरी फाइबर होता है। आम में विटामिन ए और फोलेट पपीता से ज्यादा होता है। दोनों फल विटामिन सी का अच्छा सोर्स है। आम पाचन, आंखों और दिल के लिए अच्छा होता है।

आड़ू- आड़ू में भी पपीता जैसे ही गुण पाए जाते है। आड़ू में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भरपूर होते है। कैंसर, हार्ट अटैक और आंखों के लिए आड़ू काफी अच्छा होता है। आड़ू और पपीता में बराबर विटामिन के पाया जाता है। इससे प्लेटलेट काउंट बढा़ने में भी मदद मिलती है। आड़ू और पपीते में बराबर मात्रा में पोटैशियम होता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।