Hindi News

indianarrative

Coronavirus: दिल्ली में रिकवरी रेट बढ़ने के बावजूद कोरोना से एक दिन 412 लोगों की मौत, नहीं थमा हाहाकार

Unit 2 fight Corona: दिल्ली में 90 फीसदी से ज्यादा ठीक हो रहे हैं कोरोना के मरीजो

सख्त लॉकडाउन के बावजूद नेशनल कैपिटल दिल्ली का रिकवरी रेट बढ़ रहा है। कोरोना से संक्रमित नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ्य होकर घर वापस जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में रिकवरी रेट लगभग 90 प्रतिशत है। इसके बावजूद शनिवार को शाम तक 412 से ज्यादा लोगों को कोरोना ने अपना शिकार बनाया है। पिछले 10 दिनों से लगातार लोगों के मरने का आंकड़ा नीचे नहीं आ रहा है।

इधर दिल्ली में ऑक्सीजन का अभाव भी बना हुआ है। केंद्र सरकार जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन आवंटन का दावा कर रही है तो दिल्ली सरकार कह रही है कि आवंटन कागजों पर हकीकत में नहीं। इस केंद्र सरकार का कहना है कि बाकी सरकारें अपने हिस्से की ऑक्सीजन फैक्ट्रीयों से मंगा ले रहे हैं जबकि दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन ढोने का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया है। दिल्ली सरकार अपनी खामियां छुपाने के लिए आरोप लगा रही है।

वहीं पिछले 24घंटे के दौरान 25,219नए संक्रमित मिले हैं। कल की तुलना में आज मिले नए मरीजों की संख्या में लगभग दो हजार की कमी आी है। शुक्रवार को संक्रमण के 27,047नए मामले सामने आए थे। वहीं इस अवधि के दौरान 412लोगों की मौत हो गई है। यह संख्या शुक्रवार की तुलना में ज्यादा है। शुक्रवार को वायरस की वजह से 375लोगों की मौत हुई थी।जबकि शनिवार25,219नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 412लोगों की मौत हो गई है। इस अवधि के दौरान 27,421लोगों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 96,747हो गई है।

दिल्ली में फिलहाल कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11,74,552हो गई है। इसमें से 10,61,246मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 16,559लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के सक्रिय मरीजों में से 50554लोग होम आइसोलेशन में हैं।

दिल्ली सरकार के अनुसार अस्पतालों में 1295बेड खाली हैं। डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर में मरीजों के लिए 4600बेड खाली पड़े हैं। इसके अलावा दिल्ली में 39556इलाके कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। राजधानी की पॉजिटिविटी दर बढ़कर 6.82प्रतिशत हो चुकी है। वहीं मृत्यु दर 1.41प्रतिशत है। 24घंटे में 953लोगों ने कंट्रोल रूम में फोन किया।